{"_id":"5badbf94867a557ff666bf9e","slug":"civil-services-main-examination-start-from-28-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आज से, इन सेंटरों पर सात अक्टूबर तक होगी मुख्य परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आज से, इन सेंटरों पर सात अक्टूबर तक होगी मुख्य परीक्षा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए दून में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स में दो केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार को सौंपी है। यह परीक्षा सात अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने पुलिस अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। सुबह से ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और चौराहों पर अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते क्षेत्र के थाने की पुलिस मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से शुरू होगी, जिसके लिए 8:30 बजे तक ही केंद्र पर प्रवेश की अनुमति मिलेगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिसके लिए 1:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। यूपीएससी की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शुक्रवार से शुरू होकर सात अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन