Dehradun: नागरिक उड्डयन मंत्रियों का सम्मेलन; सीएम धामी बोले- पर्वतीय राज्यों के लिए बने अलग विमानन नीति
नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा उड़ान योजना 2.0 से देश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे चार करोड़ यात्रियों को लाभ होगा। नोएडा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर के बनने से 10 लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रियों के सम्मेलन में पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए हवाई सेवा संचालन के लिए अलग विमानन नीति बनाने की मांग उठाई है। कहा, इस नीति में वित्तीय सहायता, हेली सेवा संचालन में सब्सिडी, एटीसी नेटवर्क व मौसम पूर्वानुमान प्रणाली को शामिल किया जाए।
मसूरी रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को सम्मेलन के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में चुनौतीपूर्ण क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से पर्वतीय राज्यों के लिए अलग विमानन नीति बनाने का अनुरोध किया। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने की पूर्व सूचना व एटीएस प्रणाली मजबूत होगी। सीएम ने चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा, यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने हेली ऑपरेटरों से आग्रह किया कि पर्वतीय क्षेत्रों में उड़ान भरने से पहले पायलटों को विशेष ट्रेनिंग दी जाए।
सीएम धामी ने कहा, उड़ान योजना के माध्यम से छोटे शहरों और दुर्गम क्षेत्रों को हवाई संपर्क से जोड़कर न केवल आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा सुलभ हुई है। पहले हवाई यात्रा आर्थिक रूप से संपन्न वर्ग तक सीमित थी, अब ऐसा नहीं है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ पर्यटन व रोजगार को भी मजबूती मिली है। प्रदेश में 18 हेलीपोर्ट्स का विकास किया जा रहा है। इनमें से 12 पर सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं।
देश के हर क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़ने की कोशिश
हेली सेवाएं पर्वतीय राज्यों में केवल परिवहन का साधन नहीं है। यह आपदा के समय बचाव राहत कार्य व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जीवन रेखा बन चुकी है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा, देश के हर क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए बुनियादी ढांचे व क्षमता विकास को मजबूत किया जा रहा है। इसमें राज्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बीते 10 वर्षों में देश में नागर विमानन क्षेत्र में 8 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
इससे हवाई यात्रा सस्ती व सुलभ हुई है। हर क्षेत्र में एयरपोर्ट व हवाई सेवाओं की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा, पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई व ड्रोन सेवाओं की काफी संभावनाएं हैं। इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें...Yamunotri Highway: सप्ताह भर बाद भी वाहनों की आवाजाही नहीं शुरू, सिलाई बैंड के बीच हाईवे दुरुस्त करने की कोशिश
500 एकड़ जमीन पर बने एयरपोर्ट की 70 हजार से एक लाख तक रोजगार की क्षमता होती है। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री गौतम कुमार, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, नागर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।