फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   City residents troubled by slow water pressure, need

Dehradun News: पानी के धीमे प्रेशर से शहरवासी परेशान, जरूरत नहीं हो रही पूरी

Thu, 06 Jun 2024 04:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
City residents troubled by slow water pressure, need
शहर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। कुछ क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है। कहीं पर लीकेज की वजह से पानी की बर्बादी हो रही है। बुधवार को कई क्षेत्रों के लोगों ने पेयजल संकट झेल रहे लोगों ने अमर उजाला से अपनी समस्या साझा कीं। लोगों ने बताया कि पानी का बहुत धीमा प्रेशर है। जिससे घरों में पानी भरने में परेशानी हो रही है। जिन इलाकों में दो घंटे के लिए भी पानी आता है वहां के लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। जल संस्थान सिर्फ नाम के लिए ही पेयजल आपूर्ति कर रहा है। कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल के सामने लीकेज की समस्या है। यहां पर लीकेज से तेज रफ्तार से पानी बह रहा है। ऐसे में रोजाना सैकड़ों लीटर पेयजल की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन


---------



तपोवन क्षेत्र में पानी की समस्या

सहस्त्रधारा रोड स्थित तपोवन एन्क्लेव की लेन नंबर 9 में पानी की समस्या बनी हुई है। यहां पर पानी का प्रेशर बहुत कम आता है। ऐसे में घरों में भी पानी नहीं भर पा रहा है। स्थानीय निवासी एनके तिवारी ने बताया कि यह समस्या पिछले कई दिन से बनी हुई है। आसपास के करीब 15 घरों में यह समस्या बनी हुई है। इस संबंध में जल संस्थान में शिकायत भी कर चुके हैं।
विज्ञापन




---------

दो घंटे आता है पानी, उसमें भी प्रेशर कम



विष्णु लोक कॉलोनी में पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां पर सुबह सिर्फ दो घंटे के लिए पानी आता है। शाम को पानी आता नहीं है। दो घंटे के लिए जब पानी आता है तो पानी का प्रेशर बहुत कम होता है। ऐसे में घरों में पानी भर नहीं पाता है। डोभालवाला, कालीदास रोड स्थित मेघदूत एन्क्लेव में एक सप्ताह से पानी की समस्या बनी हुई है। यहां पर पानी का इतना धीमा प्रेशर आ रहा है कि जरूरत भी पूरी नहीं हो पा रही है। इस समस्या से कई घरों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed