{"_id":"5c17a37cbdec2256a104dd2f","slug":"city-patrol-unit-23-traffic-police-officers-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में सीपीयू की मिली इतनी शिकायतें कि विभाग को करनी पड़ी 23 पुलिसकर्मियों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में सीपीयू की मिली इतनी शिकायतें कि विभाग को करनी पड़ी 23 पुलिसकर्मियों की छुट्टी
Mon, 17 Dec 2018 06:54 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 17 Dec 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
CPU
- फोटो : अमर उजाला प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक निदेशालय ने सिटी पेट्रोल यूनिट से 16 दारोगाओं समेत 23 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। इनमें सबसे ज्यादा कर्मचारी देहरादून यूनिट के हैं। इनमें से अधिकांश को शिकायत के आधार पर हटाया गया है। इनके स्थान पर 22 अन्य पुलिसकर्मियों को लिया गया है, जिन्हें एक माह के प्रशिक्षण के बाद सीपीयू का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक निदेशालय ने सोमवार को सीपीयू से 23 पुलिसकर्मियों को हटाने के आदेश जारी कर दिया। इनमें 16 दारोगा और सात कांस्टेबल शामिल है। देहरादून की सीपीयू यूनिट से 12, हल्द्वानी से चार, हरिद्वार और रुद्रपुर से तीन-तीन पुलिसकर्मियों को हटाया है।
विज्ञापन
निदेशक एवं डीआईजी केवल खुराना ने बताया कि इनमें से अधिकांश के खिलाफ कई तरह की शिकायतें थी। सीपीयू के कई दारोगा और कर्मचारियों का समय पूरा हो गया था। इनके स्थान पर सिविल पुलिस और पीएसी के 22 पुलिस कर्मियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया है। एक माह के प्रशिक्षण के बाद उन्हें सीपीयू में शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन