फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   City Congress workers have surrounded the government

Dehradun News: कांग्रेसियों ने देवभूमि में दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Tue, 20 Aug 2024 04:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
City Congress workers have surrounded the government
Iकोलकाता की डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दीI
विज्ञापन




रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और देहरादून में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है। कहा कि देवभूमि में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।



मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को आज तक न्याय नहीं मिला। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि उत्तराखंड में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। रुद्रपुर के बाद देहरादून आईएसबीटी की घटनाओं ने देवभूमि को शर्मसार किया है। राज्य की कानून व्यवस्था लचर हो गई है।
विज्ञापन


शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि देवभूमि में महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोलकाता की डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी, पूर्व सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, भरोसी रावत, पूरण जुयाल, वसीम खान, आनंद पंवार, रुबीना अंजुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed