फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cities on only three percent land are emitting 78 percent carbon

पूरी दुनिया में तीन फीसदी जमीन पर बसे शहर कर रहे 78 फ़ीसदी कार्बन उत्सर्जन

Tue, 24 Aug 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cities on only three percent land are emitting 78 percent carbon
दुनिया में कुल स्थलीय जमीन के तीन फीसदी से कम हिस्से पर बसे शहर पूरी दुनिया का 78 फीसदी कार्बन उत्सर्जन कर रहे हैं। इतना ही नहीं पूरी दुनिया में उपयोग किए जाने वाले कुल आवासीय जल में से 60 फीसदी हिस्सा शहरों में उपयोग किया जा रहा है। उक्त जानकारी भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के महानिदेशक एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक अरुण सिंह रावत ने दी।
विज्ञापन

अरुण सिंह रावत शहरी जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के लिए हरित स्थान का प्रबंधन विषय पर आयोजित सेमिनार में संबोधित कर रहे थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों के भारतीय वन सेवा के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में हो रहे अनियंत्रित विकास और कार्बन उत्सर्जन पर गहरी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि जैव विविधता संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के लिए शहरी वानिकी के महत्व और प्रबंधन पर जोर देना होगा। दुनिया के तमाम देशों में अनियंत्रित शहरीकरण के परिणाम स्वरुप कई शहरों में प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

सेमिनार में दिल्ली विवि के प्रोफेसर सीआर बाबू ने कहा के यदि भविष्य में पर्यावरणीय खतरों से निपटना है तो इसके लिए शहरों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर तमाम कदम उठाने होंगे। सेमिनार में यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की प्रोफेसर डॉ. सारा वेरॉन, सदर्न यूनिवर्सिटी अमेरिका के प्रोफेसर डॉ. यादोंग क्यूई, एफआरआई के जलवायु परिवर्तन प्रभाग के प्रमुख डॉ. विजेंद्र पंवार समेत कई विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। इस दौरान एफआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. हुकुम सिंह ने शहरी वानिकी में संभागीय उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed