फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Circle-rates-market

देहरादून: बाजार दरों के समान हुए सर्किल रेट

Fri, 17 Feb 2023 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Circle-rates-market
जिले में जमीन के सर्किल रेट और बाजार दरों में समानता लाने की प्रशासनिक कोशिशों के तहत अब रजिस्ट्री के लिए लोगों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। बाजारी सर्वे, मूल्यांकन समितियों और रियल एस्टेट रिपोर्ट के आधार पर सर्किल रेट का निर्धारण किया गया है। विकास की संभावनाओं, नई टॉउनशिप, हाईवे और प्रोजेक्ट को भी सर्किल रेट निर्धारण का आधार बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले के कुल 1044 अकृषि क्षेत्रों में औसतन 43 प्रतिशत सर्किल रेट बढया गया है। देहरादून सदर तहसील के 586 क्षेत्रों में 55 प्रतिशत, विकासनगर के 229 क्षेत्रों में 30 प्रतिशत और ऋषिकेश के 229 क्षेत्रों में 27 प्रतिशत की औसत वृद्धि की गई है। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि अकृषि क्षेत्र में औसत वृद्धि 43 प्रतिशत की गई। कुल कृषि क्षेत्र में औसत वृद्धि 31 प्रतिशत की गई। इसमें सदर देहरादून के 174 क्षेत्रों में 50 प्रतिशत, विकासनगर के 214 क्षेत्रों में 24 प्रतिशत और ऋषिकेश के 148 क्षेत्रों में 19 प्रतिशत की औसत वृद्धि की गई। सदर क्षेत्र के दो गांवों और विकासनगर के सात गांवों में कृषि व अकृषि दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन

--
दो साल बाद बढ़े सर्किल रेट
एडीएम ने बताया कि वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में कोविड महामारी के चलते सर्किल रेट में परिवर्तन नहीं किया गया। वर्ष 2022 में विकास की गतिविधियां तेज हुईं। संपत्तियों की खरीद-फरोख्त बढ़ी तो जमीनों की कीमतों में वृद्धि हुई। इसलिए सर्किल रेट बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस बार जमीनों के सर्किल रेटों में शून्य से 150 फीसदी तक की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है। 66 प्रतिशत अकृषि भूमि का सर्किल रेट 50 फीसदी तक बढ़ाया गया है। जबकि, 30 प्रतिशत अकृषि क्षेत्रों का रेट 100 प्रतिशत तक बढ़ा है। 2.7 फीसदी अकृषि भूमि का रेट 150 प्रतिशत तक बढ़ा है।

--
सहारनपुर रोड पर भी दोगुना हुआ सर्किल रेट
सर्किल रेट की दौड़ में राजपुर रोड सबसे आगे रहता है। राजपुर रोड के आसपास के इलाकों में अकृषि भूमि का सर्किल रेट 62 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंचा, जो कि पिछली बार 40 से 50 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक था। वहीं, सहारनपुर रोड से लेकर सहारनपुर चौक, घंटाघर के इलाकों ने भी इस बार सर्किल रेट में खासी बढ़त हासिल की। सहारनपुर रोड पर सहारनपुर चौक से बिंदाल पुल तक सर्किल रेट पिछली बार 21 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक था। इस बार 45 हजार रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed