फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Christmas: Crowd in markets buying gifts

क्रिसमस : उपहार खरीदने बाजारों में उमड़ी भीड़

Mon, 23 Dec 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Christmas: Crowd in markets buying gifts
पलटन बाजार में सजी दुकान।
क्रिसमस के मद्देनजर रविवार को राजधानी के बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। शहर के व्यस्ततम पल्टन बाजार समेत तमाम बाजारों में लोगों ने क्रिसमस ट्री और सेंटा क्लॉज की ड्रेस के साथ ही विभिन्न उपहारों की जमकर खरीदारी की। क्रिसमस ट्री खरीदने को लेकर लोगों में खासा क्रेज देखा गया। दुकानों पर सबसे अधिक मांग सेंटा क्लॉस की ड्रेस की रही। बच्चे सेंटा क्लॉज की ड्रेस खरीदने को लेकर जिद करते नजर आए।
विज्ञापन

क्रिसमस की तैयारियों में जुटे मसीही समुदाय के लोगोें ने क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज की ड्रेस के साथ ही एक दूसरे को देने के लिए महंगे उपहार व ग्रीटिंग कार्ड खरीदे। बाजार में 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये कीमत के ग्रीटिंग कार्ड्स उपलब्ध हैं। मसीहियों ने स्टोन डस्ट से तैयार प्रभु यीशु और माता मरियम की तरह-तरह की मूर्तियां और झांकी सजाने के लिए फोल्डिंग सेट, क्रिसमस किट, लाइट-साउंड क्रिप्स जैसी चीजों की जमकर खरीदारी की। बाजारों में घरों और क्रिप्स को सजाने के लिए रंग-बिरंगे सितारे, कई तरह के क्रिसमस ट्री, ग्रीटिंग कार्ड, ‘रेडियम वाल हैंगिंग’, जिंजल बेल्स की अलग-अलग डिजाइनें भी आकर्षक का विषय रहीं।
विज्ञापन

उपहारों के कारोबारी चंदन के मुताबिक मेंजर सीन, चरनी दृश्य के क्रिसमस किट में जीजस, मदर मेरी, जोसेफ, वाइस मेन. एंजेल की भी भारी मांग है। दूसरी ओर क्रिसमस की तैयारियों में जुटे मसीहियों ने रविवार को दिन भर चर्चाें में सजावट की। क्रिसमस की झांकी सजाने के लिए दिन भर लोग व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेथोडिस्ट चर्च में ‘सिंग सांग सर्विस’ आयेाजित
क्रिसमस की तैयारियोें में जुटे मसीहियों की ओर से रविवार को कई चर्चों में ‘सिंग सांग सर्विस’ का आयोजन किया गया। नेसविला रोड स्थित मेथोडिस्ट चर्च के फादर अमित सैमुअल ने बताया कि रविवार को चर्च में प्रभु यीशु के जन्मदिन के मौके पर ‘सिंग सांग सर्विस’ आयोजित की गई।

क्रिसमस की खरीदारी के दौरान सेंटा के मुखौटे को देखता बच्चा।

क्रिसमस की खरीदारी के दौरान सेंटा के मुखौटे को देखता बच्चा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed