{"_id":"694c03a39576fa45270f9498","slug":"christmas-celebrations-were-a-huge-hit-in-schools-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-127643-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विद्यालयों में क्रिसमस के कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विद्यालयों में क्रिसमस के कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर/सेलाकुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के विद्योलयों में क्रिसमस की धूम रही। दुर्गा विहार स्थित यूरो किड्स स्कूल में क्रिसमस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नौनिहालों ने जिंगल बैल, मैरी क्रिसमस आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। विद्यालय के सेंटर हैड मनीष राणा ने बच्चों को क्रिसमस पर्व के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान यामी, प्रनक्श, गर्वित, दिशा, लक्ष्य, अर्थवा, दिवित, अयांश, वर्णिका, अवयुक्त, अगस्त्या आदि मौजूद रहे।
हरबर्टपुर और विकासनगर स्थित द सेपियंस स्कूल में क्रिसमस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बच्चे सेंटा की ड्रेस में तैयार होकर विद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, एकल गीत गायन व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक रश्मि गोयल, प्रधानाचार्या गीता नेगी, नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों को प्रेम, शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया।
विकासनगर स्थित ब्राइट एंजल स्कूल में क्रिसमस व इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात क्रिसमस के कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य राना अलमास, निदेशक अजरा हुसैन आदि मौजूद रहे।