फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   christmas blessings

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आधी रात को पूजा की

Sat, 25 Dec 2021 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
christmas blessings
देहरादून। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राजधानी के सभी चर्चों में आधी रात को पूजा की गई। इस मौके पर कैंप फायर का भी आयोजन किया गया। मसीहियों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन पर गीत गाए। मसीहियों ने चर्च में प्रार्थना कर दुनिया में शांति में शांति की कामना की।
विज्ञापन

राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन मेथोडिस्ट चर्च आधी रात को पूजा की गई। इस मौके पर फादर पीजे सिंह की मौजूदगी में मसीहियों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों मनाने के साथ ही मसीहियों ने गीत गाए। फादर पीजे सिंह ने बताया शनिवार को चर्च में मुख्य आराधना पर्व मनाया जाएगा। जबकि 31 दिसंबर को वाचनाइट सर्विस का आयोजन होगा। वहीं नैसविला रोड सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में फादर दिनेश प्रसाद की मौजूदगी मेें आधी रात को पूजा की गई। फादर दिनेश प्रसाद ने बताया कि शनिवार को मुख्य पार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर क्रिसमस पर्व के मद्देनजर राजधानी के तहत गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।
विज्ञापन

उपहार खरीदने को बाजारों में उमड़ी भीड़
-500 से लेकर 2000 रुपये में बिक रही सेंटा क्लास की ड्रेस
क्रिसमस ट्री खरीदने को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह
देहरादून। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राजधानी के बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। शहर के व्यस्तम पल्टन बाजार समेत तमाम बाजारों ने लोगों ने क्रिसमस ट्री व सेंटा क्लजा की ड्रेस के साथ ही उपहारों की जमकर खरीदारी की। बाजार में 200 से लेकर 5000 रुपये कीमत के क्रिसमस ट्री खरीदने को लेकर लोगों में खासा क्रेज दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये कीमत के ग्रीटिंग कार्डस उपलब्ध हैं। मसीहियों ने स्टोन डस्ट से तैयार प्रभु यीशु और मॉ मरियम की तरह-तरह की मूर्तियों और झांकी सजाने के लिए फोल्डिंग सेट, क्रिसमस किट, लाइट-साउंड क्रिप्स जैसी चीजों की जमकर खरीदी की। घरों और क्रिप्स को सजाने के लिए बाजारों में रंग-बिरंगे सितारों की पूरी रेंज है। कई तरह के क्रिसमस ट्री, कार्डस, रेडियम वाल हैंगिंग, जिंजल बेल्स आकर्षण का केंद्र रही। मेंजर सीन में भी पूरी विविधता रही। कारोबारियों के मुताबिक मेंजर सीन, चरनी दृश्य के क्रिसमस किट में जीसस, मदर मेरी, जोसेफ, वाइस मेन एंजेल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed