फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Christmas 2019 Celebration in dehradun Church

देहरादूनः कैंडल जलाकर विशेष प्रार्थना संग मनाईं प्रभु ईशु के जन्म की खुशियां, रोशनी से नहाए गिरजाघर

Wed, 25 Dec 2019 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Christmas 2019 Celebration in dehradun Church
रोशनी से नहाए गिरजाघर - फोटो : अमर उजाला

रात के 12 बजते ही शहर के सभी चर्च में घंटे बजने लगे। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए चर्च में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने पहुंचकर प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लिया। बुधवार को यीशु के जन्म अवसर पर शहर के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा, रैली और उनके जीवन से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

विज्ञापन


शहर के सेंट जॉन्स चर्च, सेंट फ्रांसिस चर्च, मॉरीसन मेमोरियल चर्च, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, सेंट थॉमस चर्च में शाम से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रभु यीशु के जन्मदिवस के लिए गिरजाघरों को रंगीन रोशनी, झालरों और सजावटी चित्रों से सजाया गया है।
विज्ञापन


रात 11 बजते ही सभी गिरजाघरों में विश्व शांति, देश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। 12 बजते ही सभी चर्च में घंटे बजने लगे और लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। जिंगल बैल, जिंगल बैल की धुन पर झूमते हुए लोगों ने केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने गिरजाघरों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाने की प्रक्रिया के बाद करीब एक घंटे की विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अलग-अलग चर्च में पास्टर ने लोगों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाया और शांति के लिए काम करने का आह्वान किया। बुधवार को सभी चर्च में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष प्रार्थना होगी। इसके अलावा प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

कई सुंदर गीत भी गाए

लोगों ने गुनाहगारों को देने सहारा आया, चरणी में तारणहार, शोर दुनिया में ये हो गया आज पैदा मसीह हो गया, खुश हो खुदाबंद आया है उसको कुबूल कर ले, बधाई गीत आया प्रभु आया, प्यारा प्रभु आया, प्रभु आया प्रेम का संदेश लाया जैसे कई गीत गाए। सभी उम्र के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और प्रभु यीशु के कैरल्स भी गाए। 

कैंडल जलाकर मांगी माफी

सभी गिरजाघरों में लोगों ने कैंडल जलाकर अपने पापों के लिए माफी मांगी। चर्च के साथ ही लोगों ने घरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए और कैंडल जलाए। सेंट जॉन्स चर्च में पास्टर रेवरेन नितिन रॉबिनसन, सेंट फ्रांसिस चर्च में रेवेरन फादर फॉस्टिन जॉन पिंटो, मॉरीसन मेमोरियल चर्च में रेवरेन पीजे सिंह, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में रेवरेन दिनेश प्रसाद, सेंट थॉमस चर्च में रेवरेन अश्विन प्लूमर ने सभी को प्रार्थना कराई। 

बाजार में भी दिखी रौनक


क्रिसमस को लेकर राजधानी के बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। लोगों ने बेकरी और गिफ्ट खरीदकर एक दूसरे को भेंट किए। घरों को भी लोगों ने क्रिसमस ट्री, रंगीन लाइटों, झालरों और बैल्स से सजाया। बाजारों में कई मॉल और दुकानों में सेंटा का वेश धरकर बच्चों को गिफ्ट बांटे। गिरजाघरों में भी कई सेंटा ने गिफ्ट बांटे। बच्चों ने भी सेंटा की ड्रेस और टोपी पहनकर खूब मस्ती की।

पकवानों का लिया आनंद


क्रिसमस पर लोगों ने प्लम केक के साथ ही कई अन्य पकवानों का भी आनंद लिया। मोरिटन मेमोरियल चर्च के सदस्य नितिन रॉक्सवैल ने बताया कि अब लोग क्रिसमस पर केक के साथ ही गुंझिया, बाजरे की टिक्की, बाजरे के लड्डू समेत अन्य पकवान भी बनाते हैं। घर आए मेहमानों के साथ ही परिचितों को भी यह भेंट किए जाते हैं। 

गिरजाघरों की सुरक्षा बढ़ाई

बुधवार को क्रिसमस डे के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार शाम से ही गिरजाघरों की सुरक्षा बढ़ा दी। देर रात से यहां श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। इसी के मद्देनजर एसपी सिटी श्वेता चौबे ने चर्च पहुंचकर वहां के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इसके अलावा शहर के तमाम चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

पुलिस ने क्रिसमस डे पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए हैं। मंगलवार शाम ही शहर क्षेत्र के ओमकार रोड, नेशविला रोड, सीएनआई, कांवेंट रोड, ओल्ड मसूरी रोड, लाडपुर, नेहरू ग्राम, मसीह मंडली और सेंट फॉल चर्च पर पुलिस की तैनाती कर दी गई।

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने सीओ सिटी शेखर सुयाल को साथ लेकर कई चर्च का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चर्च के फादर को शुभकामनाएं देकर वहां के कार्यक्रमों की जानकारी ली। शहर के चर्च में आज सुबह विशेष प्रार्थना सभाएं होने के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे। 

एसपी चौबे ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाने के इरादे से सहारनपुर चौक, बिंदाल तिराहा, ग्रेट वैल्यू, काली दास तिराहा, टी जक्शन, अग्रवाल बेकरी, गढ़ी चौक, किशननगर बाजार, सप्लाई चौक, जाखन बाजार, आईटी पार्क, मसूरी डायवर्जन आदि इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी क्रिसमस की बधाई 

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्रिसमस पर्व पर मंगलवार को प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईसा मसीह का जीवन व त्याग, समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। 

उनके दिखाए प्रेम व त्याग के मार्ग को अपनाकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। प्रदेश में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने की परंपरा रही है। ईसा मसीह के सिद्धांतों एवं उनकी शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज में समरसता, समभाव, प्रेम एवं शांति में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed