{"_id":"5981f0c94f1c1bfb558b45a5","slug":"chota-kailash-yatra-stopped-due-to-bridge-collapse-in-gunji-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":" भारी बारिश से गुंजी में पुल बहा, छोटा कैलाश जाने वाले 18 तीर्थयात्रियों को बीच में ही रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से गुंजी में पुल बहा, छोटा कैलाश जाने वाले 18 तीर्थयात्रियों को बीच में ही रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा कैलाश यात्रा मार्ग पर गुंजी और कुटी के बीच नंफा नाले पर स्थित पैदल पुल मंगलवार रात भारी बारिश के दौरान बह गया है। नंफा नाला उफान पर है। इस कारण छोटा कैलाश की यात्रा पर जा रहे 13वें दल के 18 यात्रियों को गुंजी में ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन
जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं हुई तो इस दल को गुंजी से लौटना पड़ेगा। प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने लोक निर्माण विभाग को पुल की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नंफा नाले का पुल बहने से उसे आरपार कर पाना संभव नहीं है। बताया गया कि 13वें छोटा कैलाश यात्री दल के सदस्य मंगलवार शाम गुंजी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह उनको कुटी, ज्योलिंगकांग होते हुए छोटा कैलाश जाना था। पुल टूटने की सूचना मिलते ही यात्रियों को रोक दिया गया है। धारचूला में आधार शिविर के अधिकारी गुंजी से लगातार संपर्क बनाए हैं।
यात्राधिकारी आरसी जोशी और दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि यदि रास्ता नहीं खुला तो यात्रियों को वापस बुलाया जाएगा। अस्कोट में लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी के नेतृत्व में मजदूरों की टीम मौके पर भेजी गई है।