फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chinese rakhi not accpet by ladies on the occation of rakshabandhan

भाई की कलाई पर नहीं सजेगी चाइनीज राखी, ये राखी बहनों की पहली पसंद

Sat, 05 Aug 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 05 Aug 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
chinese rakhi not accpet by ladies on the occation of rakshabandhan
rakhi

रक्षाबंधन के पावन पर्व की धूम हरिद्वार में दिखाई दे रही है। बाजार में रंग बिरंगे धागों वाली देश में ही बनी राखियों की भारी डिमांड है तो चाइनीज राखियां भी सजी दिख रही है लेकिन मीडिया में हो रहे प्रचार के कारण इस बार चाइनीज राखियों के खिलाफ भी माहौल बनता दिख रहा है। महिलांए और युवतियां बच्चों के साथ खरीददारी के लिए बाजार का रुख कर रही हैं। शुक्रवार को भी ज्वालापुर तथा रानीपुर मोड़ के बाजारों में राखी की दुकानों पर भारी भीड़ रही।

विज्ञापन


रेलवे रोड और कअहरा बाजार में बड़ी संख्या में राखी की दुकानें सजी हैं। बच्चों को टीवी के चर्चित कार्टून कैरेक्टरों डोरीमोन, छोटा भीम, मोटू पतलू और  स्पाईडरमैन  जैसी राखियां खूब भा रही हैं। महिलाएं भी बच्चों को उनकी पसंद के अनुरूप ही राखियां खरीदवा रही हैं।  
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित कुमार स्टोर्स के मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस बार चाइनीज राखियों के खिलाफ  लोगों में रोष भी दिखाई दे रहा है। युवतियां सबसे ज्यादा भारतीय धगों की बनी रंगीन डोरानुमा राखियां ज्यादा खरीद रही हैं। कृष्णानगर के दुकानदार राजीव थरेजा ने बताया कि  कई युवतियां तो दुकान पर आकर ही चाइनीज राखियों का बहिष्कार करने की बात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटहरा बाजार के व्यापारी विपिन गुप्ता का कहना है कि बाजारों में भारतीय परम्पराओं की राखियों की विशेष डिमांड है। देवी देवताओं की तस्वीर वाली राखियां भी चलन में है। चंदनवाली राखियों की भी बिक्री रक्षाबंधन पर्व के दौरान होती हैं विपिन गुप्ता ने कहा कि बाजार में अधिकांश भारत में निर्मित राखियों की बिक्री ज्यादा है।  

आकर्षण का केंद्र बनी पैकेजिंग राखियां

chinese rakhi not accpet by ladies on the occation of rakshabandhan
Rakhi

इस बार बाजार में लिफाफे में बंद राखियां ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी है। लिफाफे में राखी के अलावा तिलक करने के लिए रोली, चावल मिश्री, कागज की छोटी डिजाइनर प्लेट आदि भी शमिल है। खासकर युवतियां इस पैकेज को ज्यादा पसंद कर रही हैं। आर्टिफिशियन डायमंउ राखी ने भी बाजार में नई जगह बनाई है। 

बाजार में इस बार खस आकर्षण भभियों की राखी भी है। पार्थ अरोड़ा ने बताया कि इस बार महिलाएं भईयों के साथ भाभियों को भी राखी बांधेंगी भाभी की राख के नाम से मशहूर ये राखियां भी काफी पसंद की जा रही हैं।    

रक्षाबंधन का त्यौहार आते ही राखियों की मांग तो ही रही है साथ ही उपहार और कपड़ों की दुकानों पर भी खरीददारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि धींगड़ा और संयोजक अमर कुमार ने बताया कि भाई अपनी बहनों के लिए आकर्षक उपहार खरीद रहे हैं। महंगी साड़ियों से लेकर लहंगे की डिमांड भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed