फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   China Fly Catcher Bird found first time in North India

नॉर्थ इंडिया में पहली बार यहां दिखी चीन की फ्लाई कैचर बर्ड, आप भी देखिए

Wed, 28 Jun 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Jun 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
China Fly Catcher Bird found first time in North India
Fly Catcher Bird

उत्तर भारत में पहली बार यहां चीन की फ्लाई कैचर बर्ड देखी गई है। पक्षी प्रेम‌ियों ने जब यह च‌िड़‌िया देखी तो उनकी खुशी का ठ‌िकाना नहीं रहा। रामनगर वन प्रभाग के पवलगढ़ कंजरवेशन रिजर्व में पूर्वी एशिया (चीन, ताइवान आदि देश) की खूबसूरत ब्ल्यू एंड व्हाइट फ्लाई कैचर बर्ड रिपोर्ट हुई है।

विज्ञापन


पक्षी प्रेमियों ने चिड़िया की फोटो खींचने के साथ वन विभाग को जानकारी दी है। पवलगढ़ कंजरवेशन रिजर्व जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध रहा है। यहां पर सैकड़ों अलग-अलग प्रजातियां की चिड़िया मिलती हैं।
विज्ञापन


अब इसी कंजरवेशन रिजर्व में वन्यजीव व पक्षी विशेषज्ञ राजेश पंवार और उनकी टीम को चीन की खूबसूरत ब्ल्यू एंड व्हाइट फ्लाई कैचर चिड़िया दिखी है। सुर्ख नीले और सफेद रंग की इस चिड़िया की फोटो राजेश के साथ मौजूद शशिधर ने खींची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश पंवार का दावा है कि यह चिड़िया पहली बार उत्तर भारत में रिपोर्ट हुई है। वन विभाग का भी इस चिड़िया के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव धनंजय मोहन के अनुसार यह चिड़िया उत्तर भारत में पहली बार रिपोर्ट हुई है। यह महत्वपूर्ण रिकार्ड हैं। इससे पहले देश में यह चिड़िया अंडमान, अरुणाचल और महाराष्ट्र में देखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed