फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   China Doing Road construction fastly on india Border

भारतीय सीमा पर ‘ड्रैगन’ बिछा रहा है नया जाल, हर सुबह नजर आती है नई सड़क

Sun, 16 Sep 2018 09:24 AM IST
भक्त दर्शन पांडेय/ अमर उजाला, पिथौरागढ़
भक्त दर्शन पांडेय/ अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Sep 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
China Doing Road construction fastly on india Border
भारत चीन बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने भारत के खिलाफ अब एक नया जाल बिछाना शुरू कर दिया है। चीन ने भारतीय सीमा के नजदीक तक डबल लेन सड़क का निर्माण पूरा कर दिया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटे यात्रियों पर यकीन किया जाए तो चीन में आंख खोलने पर हर सुबह एक नई सड़क बनी हुई नजर आती है। 

विज्ञापन


चीन लिंपियाधूरा सीमा तक पहले ही हाईवे का निर्माण भी कर चुका है। कैलाश यात्रा से लौटे 15वें दल के अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि चीन में सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है। चीन ने भारतीय सीमा तक डबल लेन पक्की सड़क बनी है। 
विज्ञापन


चीन की पहाड़ियों में भी चारों ओर सड़कों का जाल बिछा है। हर सुबह एक नई सड़क बनी नजर आती है। यात्रियों के मुताबिक चीन में सड़कों का जाल बिछा होने से आपदा काल में किसी सड़क पर भूस्खलन होने पर दूसरी सड़क से वाहन संचालित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की ओर सीमा पर बेहद सुस्त चाल

China Doing Road construction fastly on india Border
कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटे यात्री

वर्ष 2007 में धारचूला तहसील में गर्बाधार से लिपूलेख और मुनस्यारी में तिब्बत सीमा पर स्थित अंतिम गांव मिलम के लिए सड़क बननी शुरू हुई थी। सड़क निर्माण का जिम्मा सीमा सड़क संगठन को दिया गया। 

लीपूलेख तक बन रही सड़क निर्माण की समय सीमा 2014 तय की गई थी, लेकिन खड़ी चट्टानों के कारण गर्बाधार से आगे सड़क निर्माण का काम धीमा पड़ गया। यही हाल मुनस्यारी से मिलम के लिए बन रही सड़क का भी है।

इस सड़क के निर्माण कार्य को पूरा होने की अवधि 2016 तय की गई थी, लेकिन तय अवधि के दो वर्ष बाद भी सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। चीन सीमा तक सड़क नहीं बनने से कैलाश मानसरोवर यात्रियों को पांच पड़ावों से होते हुए पैदल लीपूपास दर्रा पार कर चीन सीमा तक पहुंचना पड़ता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed