फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   China also praised narendra modi in Climate change Matter

फ्रांस-जर्मनी के साथ अब चीन भी हो गया PM मोदी की पहल का कायल, इसके पीछे है ये वजह

Sun, 11 Mar 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 Mar 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
China also praised narendra modi in Climate change Matter
नरेंद्र मोदी

फ्रांस, जर्मनी के साथ अब चीन भी इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का कायल हो गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि पीएम के पहल की विकसित देश तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में शुद्ध हवा अभियान बहुत जल्दी शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड से ग्रीन वुड डीड अभियान का मॉडल बनने की अपेक्षा की, जिससे इसे देश के अन्य प्रांतों में लागू किया जा सके।

केंद्रीय वन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि पेरिस सम्मेलन के बाद दुनिया के देश भारत में अपना नेतृत्व देखने लगे हैं। चीन में हुए कार्यक्रम में वहां के जिम्मेदारों ने पीएम मोदी की पहल की तारीफ की।
विज्ञापन


फ्रांस, जर्मनी और दूसरे विकसित देशों में मोदी के पहल करने की इच्छा शक्ति और नवाचारों की चर्चा होती है। ऐसे में हमें भी ऐसे विश्व के देशों के लिए अनुकरणीय मॉडल देने हैं। तभी आने वाले पीढ़ियों को शुद्ध हवा, नदियां और वन दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि बहुत जल्दी पूरे देश में शुद्ध वायु अभियान शुरू करेंगे। यह अभियान दिल्ली से शुरू किया जाएगा। इसके लिए जन सहभागिता जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन वुड्स अभियान के मॉडल बने

China also praised narendra modi in Climate change Matter
Dr Harshvardhan

ग्रीन वुड्स अभियान के मॉडल बने
केंद्रीय वन मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने उत्तराखंड से ग्रीन वुड डीड अभियान का मॉडल बनने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि यहां ऐसे मॉडल बनाए जाएं जिन्हें दूसरे प्रांतों में लागू किया जा सके। इस अभियान के तहत घरेलू स्तर पर छोटे-छोटे कार्य शुरू किए जाएं जो आसानी से हो सकें। जो भी व्यक्ति अच्छा आइडिया देगा उसे उद्यमी बनने में केंद्र सरकार मदद करेगी। इसके साथ ही ‘ग्रीन सोशल रिस्पांसबिलिटी’ पर भी जोर दिया रहा है। पर्यावरण संरक्षण की यह प्रक्रिया है। इसके साथ ही मिशन इनोवेशन और इंटरनेशनल सोलर अलायंस पर भी काम चल रहा है।

जीरो प्लास्टिक अभियान चलाएंगे
देश में जीरो प्लास्टिक अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत दिल्ली में पर्यावरण भवन से की गई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को यूएनओ का कार्यक्रम देश में होगा। इस बार इसकी थीम ‘प्लास्टिक के खतरे के खिलाफ लड़ाई’ रखी गई है। सरकारी संस्थानों को पहले जीरो प्लास्टिक किया जाएगा। इस संबंध में सभी राज्यों को वन मंत्रालय की ओर से पत्र भेजा जा रहा है।

अगले पांच सालों में देना है न्यू इंडिया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले पांच सालों में भावी पीढ़ियों को न्यू इंडिया देना है। ऐसे में जातिवाद, माओवाद, नक्सलवाद, प्रांतवाद आदि समस्याओं से मुक्त होना पड़ेगा। अगर इन समस्याओं से मुक्त नहीं हुए तो भावी पीढ़ियों को समस्या मुक्त देश कैसे दे पाएंगे? उन्होंने कहा कि इसके लिए जनसहभागिता के साथ मानव कल्याण का सोच जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed