{"_id":"6ad7b4cfe5d095ae040b17d3","slug":"childrens-traffic-park-expected-to-be-ready-by-november-dehradun-news-c-5-1-drn1034-1095267-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क नवंबर तक तैयार होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क नवंबर तक तैयार होने की उम्मीद
विज्ञापन
परिवहन विभाग की चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। पेयजल निर्माण निगम को यह पार्क को मार्च 2025 तक तैयार कर सौंपना था, पर विभाग अब तक यह कार्य पूरा नहीं कर पाया। अब योजना नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
परिवहन विभाग सड़क हादसों को कम करने के लिए चेकिंग की कार्रवाई करता है। इसके अलावा जागरूकता को लेकर भी अभियान चला रहा है। बच्चों को शुरुआत से ही यातायात से जुड़ी जानकारी हो, उसके लिए देहरादून और हरिद्वार में चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क की योजना बनाई गई। इसी तरह नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में भी ये पार्क बनने हैं। नए स्थानों पर चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क विकसित करने की बात तो दूर, अभी देहरादून और हरिद्वार में ही योजना पूरी होने की स्थिति में नहीं आ सकी है। देहरादून-हरिद्वार में चिल्ड्रेन पार्क बनाने का काम पेयजल निर्माण निगम को सौंपा गया था। मार्च 2025 तक पार्क नहीं बने तो कार्य पूरा करने की समय अवधि बढ़ती गई। पर काम अब तक पूरा नहीं हो पाया। इस संबंध में संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि अभी चिल्ड्रेन पार्क तैयार होकर विभाग को हस्तांतरित नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था ने अगले महीने काम पूरा होने की बात कही है।