फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children won hearts by making beautiful Rakhi

Dehradun News: बच्चों ने मनमोहक राखी बनाकर जीता दिल

Sat, 09 Aug 2025 01:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 09 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Children won hearts by making beautiful Rakhi
द एनफील्ड स्कूल में रक्षा बंधन का पर्व बच्चो की ओर से बनाई गई रा​खियां। स्रोत : विद्यालय

विज्ञापन
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पछवादून व जौनसार बावर क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक राखी बनाकर दिल जीत लिया। एक-दूसरे को राखी बांधकर पर्व मनाया गया।



विकासनगर के एसबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रक्षा बंधन के अवसर पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करण प्रथम, विनिका द्वितीय व रोजी तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. सुधा वर्मा ने छात्र-छात्राओं से पर्व को खुशियों के साथ मनाने का संदेश दिया। अमिता शर्मा, महिपाल नेगी, प्रियंका कौशिक, जागृति परमार, अमित सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डाकपत्थर के नई यमुना काॅलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षावार रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखी बांधकर पर्व की खुशियों को साझा किया। प्रधानाचार्य अनुसूइया प्रसाद जखमोला ने कहा कि त्योहार भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है। राखी प्रतियोगिता के तहत तरुण वर्ग की छात्राओं की राखियों को सर्वश्रेष्ठ आंका गया। इस अवसर पर अवधेश, तपेंद्र, कमलेश, अखिलेश, कालिका, चंदन, दिवाकर, अनिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरबर्टपुर स्थित होलीफेथ एकेडमी में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपशिष्ट पदार्थों से आकर्षक राखी बनाई। प्रतियोगिता में परिधि सिंघल प्रथम, कनक गुप्ता द्वितीय व युवराज तीसरे स्थान पर रहे। नगर पालिका की अध्यक्ष नीरू देवी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र राय, संदीप ठाकुर, मनीष आदि उपस्थित रहे।

दून पब्लिक एकेडमी में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की अध्यक्ष रिया ने कहा कि जिस प्रकार से बहन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए राखी बांधती है। उसी तरह तरु बंधन प्रकृति की लंबी उम्र और उसकी सुरक्षा का वचन है। इस बंधन को निभाने के लिए सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पौधों पर धागे बांधकर पौधों की रक्षा की शपथ ली।प्रधानाचार्य राजन शर्मा, निदेशक अजय डोगरा आदि उपस्थित रहे।



बैरागीवाला में सीमा जागरण मंच ने विमला देवी मेमोरियल शिक्षा निकेतन स्कूल में रक्षाबंधन उत्सव मनाया। आशीष वाजपेयी को विद्यालय की छात्रा साक्षी ने राखी बांधी। उन्होंने रक्षा बंधन के पवित्र पर्व के महत्व को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर पूजा, रुखसाना अंसारी, मीरा, जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

सेलाकुई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नगर पंचायत कार्यालय में दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की ओर से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संगठन की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान डाॅ. उमा राजपूत, रीना रावत, पूनम पंवार, संगीता रावत, सुमन रावत, जेसिका, नीलाक्षी, निशा, आकांक्षा उपस्थित रहीं।




शंकरपुर स्थित गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल में मेहंदी व राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल से राखियां तैयार की। इसके अलावा छात्राओं ने मेहंदी के डिजाइन बनाए। राखी प्रतियोगिता में विक्रमशिला हाउस को प्रथम, तक्षशिला हाउस को दूसरा व नालंदा हाउस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मेहंदी प्रतियोगिता में आईशा ने प्रथम, साक्षी प्रजापति ने द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या संगीता रावत ने प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अर्चना धूलिया, प्रवीण कुमार, फिरोज खान, संदीप कुमार उपस्थित रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed