{"_id":"5e4d94898ebc3ef24d5d9e1b","slug":"children-should-be-associated-with-social-concerns-since-childhood-governor-mussoorie-news-drn336719681","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन से ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ें बच्चे : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन से ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ें बच्चे : राज्यपाल
विज्ञापन
मसूरी में स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े बांटतीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विधायक गणेश जोशी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ना चाहिए। अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद के लिए पहल करनी चाहिए। साथ ही बच्चों को पौधरोपण अभियान में भी हिस्सा लेना चाहिए।
वह बुधवार को मसूरी के महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने 741 छात्र-छात्राओं को कोट भी बांटे।
उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य की योजनाओं, कॅरियर आदि को लेकर भी बातचीत की। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों के सपनों को पूरा करने में स्कूलों के साथ ही अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राज्यपाल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक सेवा के कार्यों से जरूर जुड़ना चाहिए, इससे उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन
वहीं, मसूरी विधायक गणेश जोशी ने दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के लिए स्कूल को मिनी बस देने की घोषणा की। कहा कि मसूरी की ठंड को देखते हुए उन्होंने यहां कोट बांटने का निर्णय लिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसाइटी की अध्यक्ष नेहा जोशी ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान प्रदीप कुमार मौर्य, शमशेर सिंह पुंडीर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, नरेश आनंद, अशोक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आरके माथुर, प्रधानाचार्य मनोज रयाल आदि मौजूद रहे।