फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children's school left due to Guldar's panic

राखी

Fri, 11 Oct 2019 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Children's school left due to Guldar's panic
गुलदार की दहशत से बच्चों का स्कूल छूटा
विज्ञापन

राखी के गांव देवकुंडाई में पिंजरे में नहीं फंस रहा गुलदार, पिंजरा दूसरे स्थान पर शिफ्ट
वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए किए दो वनकर्मी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। गुलदार के हमले में घायल बहादुर बेटी राखी रावत के गांव देवकुंडाई में वन विभाग के प्रयासों के बावजूद हमलावर गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। गांव के आसपास गुलदार के देखे जाने से गांव के लोग खौफ हैं। वन विभाग ने पिंजरा अन्य स्थान पर लगाने के साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए दो वनकर्मियों को गांव में तैनात कर दिया है। गुलदार की दहशत से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
बीरोंखाल ब्लाक के देवकुंडाई गांव में गत सप्ताह चार अक्तूबर को दिन में खेत से अपने छोटे भाई के साथ घर लौट रही राखी रावत और उसके भाई राघव पर गुलदार ने हमला कर दिया था। इसमें अपने छोटे भाई को बचाने के लिए राखी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद हरकत में आए गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया, लेकिन गुलदार पिंजरे में नहीं फंसने से गांव के लोग दशहत में हैं।
विज्ञापन

राखी के पिता दलवीर सिंह रावत ने बताया कि गुलदार गांव के नजदीक खेतों में दिखाई दे रहा है। गुलदार की धमक से ग्रामीणों की दिन का चैन और रात की नींद उड़ी हुई है। शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हैं। गुलदार के भय से अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पोखड़ा रेंज अधिकारी राखी जुयाल ने बताया कि एक बार गुलदार पिंजरे के पास आकर वापस चला गया। इसके बाद वह पिंजरे के पास नहीं आ रहा है। अब पिंजरे को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र वन कर्मियों को गांव में तैनात कर दिया गया है। पंचायत चुनाव निपटने के बाद गुलदार को पकड़ने के प्रयास तेज किए जाएंगे।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed