फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children's condition deteriorated by iron shot

उत्तराखंडः आयरन की गोलियां खाने से 16 बच्चे बीमार

Mon, 09 Sep 2013 11:37 PM IST
अमर उजाला, भीमताल
अमर उजाला, भीमताल Updated Mon, 09 Sep 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
Children's condition deteriorated by iron shot

नैनीताल जिले में आयरन की गोलियां खाने से सोमवार को जूनियर हाईस्कूल बिजरौली (पांडेगांव) में भोजनमाता समेत 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

विज्ञापन


फिलहाल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सा अधीक्षक ने आयरन की गोलियों के पत्ते जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।

रुद्रपुरः नाबालिग युवती का गैंगरेप कर फिल्म बनाई
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत स्कूली बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सप्ताह में एक दिन मिड डे मील के बाद आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरन की गोलियां खाने से गड़बडी
इस विकासखंड के बिजरौली स्कूल में जब बच्चों ने दोपहर का भोजन किया तो शेड्यूल के आधार पर उन्हें शिक्षकों ने आयरन की गोलियां खाने को दी।

गोली खाने के आधा घंटे बाद ही अलग-अलग कक्षाओं में अध्ययनरत तनुजा रावल (13), बबीता आर्या (13), गुंजन (12), ईशा ठाकुर (11), चंपा (12), मनीषा (14) और योगेश (12) ने उल्टी आने, पेट में दर्द होने, जी मिचलने और सिर दर्द की शिकायत की।

प्रशासन के हाथ-पांव फूले
एकसाथ बच्चों में इस समस्या को सुन विद्यालय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। अध्यापक हरिओम चौहान और भगवती सुयाल ने बच्चों को सीएचसी पहुंचाया।

पढें, मुजफ्फरनगर दंगों ने 'दिल्ली' के रास्ते को किया 'तंग'


सूचना मिलने पर संकुल प्रभारी सुरेश सुयाल, मिड डे मील प्रभारी बंशीधर कांडपाल, शिक्षक जगत सिंह भी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डा. सुधीर कन्याल ने बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया।

कुछ ही देर में स्कूल से मनीष (11), संदीप (12), अनुराग (12), चंद्रशेखर (13), प्रदीप कुमार (11), हेम चंद्र (14), दीपक आर्या (14), सचिन कुमार (13) और लोकेश (12) को भी उनके अभिभावक अस्पताल ले आए।

पढें, केदारनाथः सर्च ऑपरेशन में मिले 185 शव

इलाज के बाद छुट्टी दे दी
इन सभी बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर, सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डा. कन्याल ने बताया कि दवा के एक पत्ते को जांच के लिए रखा गया है।

इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार भोज ने भी अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों का हाल जाना। वहीं इस विद्यालय की भोजनमाता हेमा आर्या (25) ने भी एक गोली खाई थी, लेकिन वह भी बीमार पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed