फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children of government schools did not get the dress yet

नया सत्र शुरू, लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चों को नहीं मिला अभी तक ड्रेस का पैसा

Mon, 01 Jul 2019 03:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विशाल चौधरी, अमर उजाला, रुड़की
विशाल चौधरी, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Jul 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Children of government schools did not get the dress yet
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

गर्मियों की छुट्टियों के बाद सोमवार को स्कूल पहुंचने वाले बच्चों के पास किताबें तो नए सत्र की होगी, लेकिन वे पुरानी ड्रेस में ही नजर आएंगे। कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जिनकी पुरानी ड्रेस खराब हो चुकी है, ऐसे में उन्हें बिना ड्रेस के ही कक्षा में बैठना पड़ेगा। इसकी वजह ये है कि शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक बच्चों के खातों में ड्रेस का पैसा नहीं पहुंचा है। हालांकि डीबीटी योजना के तहत किताबों का पैसा बच्चों को मिल चुका है।

विज्ञापन


इस समय जिले में प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में एक लाख पचास हजार बच्चे अध्यनरत हैं। शिक्षा विभाग की ओर से गर्मी की छुट्टियों से पहले इन बच्चों के खातों में किताबों का पैसा भेज दिया गया था। इसमें प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को 250 रुपये और जूनियर स्कूल के बच्चों को चार सौ रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से दिया गया था। मगर अभी तक बच्चों के खातों में ड्रेस का पैसा नहीं पहुंचा है। यदि पिछले साल की बात करें तो पिछले साल प्रति बच्चे के खाते में 600 रुपये डाले गए थे। इनसे बच्चों को दो-दो जोड़ी ड्रेस बनाई जानी थी।
विज्ञापन


विभाग का ड्रेस न देकर रुपये खातों में भेजने के पीछे तर्क था कि स्कूलों की ओर से दी जाने वाले ड्रेस की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती है। इस कारण अभिभावक पैसे निकालकर खुद ही ड्रेस बनवाए। मगर इस बार अभी तक बच्चों को ड्रेस का पैसा नहीं मिल पाया है। इसके अभिभावक अपने बच्चों को नई ड्रेस नहीं दिलवा पाए हैं। वहीं गर्मी की छुट्टियों के बाद आज यानी सोमवार को नए सत्र के लिए स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में बच्चों के बस्ते में किताबें पर नई होंगी, लेकिन ड्रेस वहीं पुरानी होगी। उन्हें पुरानी ड्रेस में ही शिक्षा गृहण करनी पड़ेगी। वहीं कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जिनकी ड्रेस खराब हो चुकी है या जिन्होंने पहली बार दाखिला लिया है, उन्हें कक्षा में बिना ड्रेस के ही बैठना पड़ेगा। उधर, विभागीय अधिकारी जल्द ही ड्रेस के पैसे आने के बाद खातों में भेजने का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किताबों का पैसा बच्चों के खातों में पहुंच चुका है, लेकिन अभी तक ड्रेस का पैसा नहीं मिला है। जैसे ही ड्रेस का पैसा मिलता है, खातों में भेज दिया जाएगा। सोमवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद यथा समय स्कूल खुल रहे हैं।
- ब्रहमपाल सिंह सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed