फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children demonstration regarding road in Roorkee Uttarakhand News in hindi

Roorkee: सड़क पर उतरकर बच्चों ने किया प्रदर्शन...अपनी सुरक्षा की लगाई गुहार, जाम खोलने में छूटे पुलिस के पसीने

Sat, 06 Jul 2024 02:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Jul 2024 02:33 PM IST
सार

सोलानी नदी पुल पर बने रपटे पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ बच्चों और अभिभावकों ने  प्रदर्शन किया। कहा कि लगातार मांग के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही, जिस वजह से उन्हें सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताना पड़ा।

विज्ञापन
Children demonstration regarding road in Roorkee Uttarakhand News in hindi
प्रदर्शन करते बच्चे व अभिभावक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोलानी नदी पुल पर बने रपटे पर बड़े वाहन और सरकारी व निजी बसों के चलने के विरोध में अब स्कूल के बच्चों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। छोटे से लेकर बड़े बच्चों ने प्रशासन और सरकार से अपने लिए सुरक्षा की गुहार लगाई। बच्चों ने उनकी सुरक्षा को देखते हुए इस आदर्शनगर से स्कूली बसों को छोड़कर अन्य वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। 

विज्ञापन


शनिवार को आदर्श नगर स्थित ग्रीनवे पब्लिक स्कूल के कई क्लासों के बच्चे सड़क पर उतर आए। स्कूली टीचर के साथ बच्चों ने सोलानी नदी पुल पर बने रपटे पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे बच्चों का कहना था कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन से कई बार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की, स्कूल प्रबंधक ने प्रशासन से मामले में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए बच्चे

इस पर बच्चों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनका कहना था कि सुबह स्कूल शुरू होने से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक इस मार्ग पर लगातार स्कूली वाहनों की आवाजाही रहती है। अब रपटा बनने से बड़े वाहन जैसे डंपर, ट्रैक्टर ट्राली, मेटाडोर, निजी और सरकारी बसों के अलावा अन्य वाहन दौड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश का कहर: चारों ओर मची तबाही, सड़कों पर मलबा और पानी; जगह-जगह NH बंद, तस्वीरों में मंजर

यह वाहन बड़ी तेज गति से इस मार्ग से गुजरते हैं। इससे स्कूली बच्चों के साथ किसी भी समय कोई दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने सड़क पर रास्ता जाम कर इन वाहनों को तत्काल बंद करने की मांग की। सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने स्कूल टीचरों और बच्चों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि डंपरों को और ट्रैकों को रोक दिया गया है। जबकि सरकारी और निजी वाहनों को रोकने के लिए प्रशासन से वार्ता की जा रही है। इसके बाद स्कूली बच्चे कक्षाओं में वापस लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed