{"_id":"5e0ed0fdbeab9815ea1b7075","slug":"children-cancer-treatment-started-in-doon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में बच्चों के कैंसर का इलाज शुरू, हुई आठ वर्षीय बच्चे की कीमोथिरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में बच्चों के कैंसर का इलाज शुरू, हुई आठ वर्षीय बच्चे की कीमोथिरेपी
Fri, 03 Jan 2020 10:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:59 AM IST
सार
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्वी खन्ना ने की आठ वर्षीय एक बच्चे की कीमोथिरेपी
विज्ञापन
विस्तार
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब बच्चों के कैंसर का भी इलाज होगा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तन्वी खन्ना ने कैंसर से पीड़ित एक आठ वर्षीय बच्चे की कीमोथिरेपी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि अभी तक अस्पताल में महिला और पुरुषों में गले, ब्रेस्ट और फेफड़ों के कैंसर का इलाज किया जा रहा था। यह इलाज कीमोथिरेपी और दवाओं से हो रहा है। रेडियोथैरेपी अभी शुरू होनी है। अब बच्चों के कैंसर का इलाज भी शुरू हो गया है। बाल रोग विभाग की डॉ. तन्वी खन्ना ने बच्चों के कैंसर के इलाज का कोर्स किया है।
विज्ञापन
डॉ. तन्वी ने देहरादून के एक बच्चे का उपचार शुरू किया है। फार्मेसी विभाग की चीफ फार्मासिस्ट सुधा कुकरेती ने कुछ दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं होने उन्हें बाजार से दवा खरीदकर उपलब्ध कराईं। एमएस डॉ. टम्टा ने बताया कि जो दवाएं हमारे पास उपलब्ध नहीं है वो बाजार से खरीदी जाएंगी। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना, एमएस डॉ. केके टम्टा, डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री, डॉ. मनोज शर्मा ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन