{"_id":"6ac4ce4e6238753ca5a95b0a5b111889","slug":"child-thieves-women-arrested-police-found-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: तीन घंटे में पुलिस ने बच्चा चोर महिला से बरामद किए मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: तीन घंटे में पुलिस ने बच्चा चोर महिला से बरामद किए मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 15 Feb 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा चोर संजो देवी को रिमांड पर लेकर कनखल पुलिस ने पश्चिम बंगाल की महिला के मासूम बेटे-बेटी को गांव रावली महदूद से बरामद कर लिया। तीन घंटे की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद बच्चा चोर को वापस जिला जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
बिहार के एक दंपति के सवा साल के मासूम को बेचने के लिए ले जा रही महिला संजो देवी पत्नी वीरेंद्र निवासी मंडावर, बिजनौर हाल निवासी बसंत विहार कनखल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर से मिले मासूम
तीन दिन पूर्व कनखल थाने पहुंची पश्चिम बंगाल के गांव ऐठामेरी जिला बोरपेटा की रहने वाली काजल ने बताया था कि उसकी चार साल की बेटी बबीता एवं डेढ़ साल का बेटा साहिल भी महिला के पास ही थी और वो जब पश्चिम बंगाल से लौटकर आई तब महिला के बच्चा चोरी के आरोप में जेल जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
एसओ कनखल रितेश शाह ने बताया कि महिला संजो देवी को सीजेएम कोर्ट के आदेश पर तीन घंटे के रिमांड पर लेकर गांव रावली महदूद में उसके रिश्तेदार के घर से दोनों मासूम बरामद कर लिया। एसओ के अनुसार इन मासूमों को बेचने की ही योजना था। बच्चों को मां के सुपुर्द कर दिया जाएगा।