फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child found dead 4-year-old boy found dead in his house under suspicious circumstances Doiwala Dehradun

Doiwala News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिला चार वर्ष का बच्चा, सौतेली मां पर मारपीट करने का आरोप

Tue, 28 Oct 2025 12:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज़ एजेंसी, डोईवाला
संवाद न्यूज़ एजेंसी, डोईवाला Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:32 PM IST
सार

एख चार वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक सौतेली मां के बच्चे के साथ मारपीट करने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Child found dead 4-year-old boy found dead in his house under suspicious circumstances Doiwala Dehradun
Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोतवाली अंतर्गत मारखम ग्रांट बुल्ला वाला गांव में एक चार वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिला। आरोप है कि बच्चे की सौतेली मां ने उससे मारपीट की थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सोमवार की शाम 7:30 बजे मारखम ग्रांट ग्राम पंचायत के बल्ला वाला गांव के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक चार वर्षीय बालक मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन


मृतक की पहचान विवान चार पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन बच्चे को लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पास पड़ोस और प्रथम दृष्टया पूछताछ में सामने आया है कि उसकी सौतेली मां अक्सर उससे मारपीट किया करती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पेपर लीक मामले में CBI ने देर रात दर्ज किया मुकदमा...खालिद, सुमन, साबिया और हीना को बनाया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पुलिस को उसकी मां ने पूछताछ में बताया कि बच्चा बाथरूम में गिरा दिखाई दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed