{"_id":"346627437e5083129a3e1fd5c6b9ce52","slug":"child-enjoying-in-hukkah-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार में 'नवाब' बने बैठे थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार में 'नवाब' बने बैठे थे बच्चे
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Sep 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गए तो थे ट्यूशन पढ़ने, लेकिन रास्ते में हुक्के का शौक फरमाने लगे। जब पुलिस ने पकड़ा तो लगे कसम खाने लगे कि ‘अंकल, बस एक बार छोड़ दो, फिर कभी आपको यहां नहीं दिखाई दूंगा’।
विज्ञापन
असल में चकराता रोड स्थित कुकरेजा बार में संचालित किया जा रहा हुक्का बार में पुलिस ने शुक्रवार शाम को छापा मारा। छापे में सात नाबालिग बच्चे हुक्का पीते हुए मिले तो पुलिस ने बार का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे धुंआ उड़ाते हुए दिख रहे
वहीं सातों बच्चों के अभिभावकों को मौके पर ही बुलाया और उनके लाडलों के हाल से उन्हें मुखातिब कराया। पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि शहर के कई हुक्का बार में बच्चे धुंआ उड़ाते हुए दिख रहे है।
विज्ञापन
पुलिस देखकर होश उड़े
शुक्रवार शाम को सीओ सिटी हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कुकरेजा बार में छापा मारा। छापे के दौरान बार में अफरातफरी मच गई। बार के एक हिस्से में संचालित हुक्का बार में सात बच्चे ऐश फरमाते हुए मिले।
पकड़े गए बच्चों में तीन नाबालिक किशोरियां भी थी। पुलिस को देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर सभी के अभिभावकों को वहां पर बुलाया गया। अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि बच्चे घर से ट्यूशन का बहाना करके निकले थे। सीओ सिटी सती ने बताया बार के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।