{"_id":"5d71e8d08ebc3e0131497f90","slug":"child-dies-in-suspicious-circumstances-police-removes-buried-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत, पुलिस ने दफनाया शव निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत, पुलिस ने दफनाया शव निकलवाया
Fri, 06 Sep 2019 10:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नया गांव में संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची के शव को दफना दिया था। सूचना पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर मॉर्च्यूरी भिजवाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नया गांव में विनोद उर्फ कमलेश की पांच वर्षीय बेटी खुशबू की तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे प्रेमनगर के संयुक्त अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी। दोपहर के वक्त परिजनों ने बच्ची के शव को दफना दिया। रात को किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर सूचना दी कि बच्ची की मौत के कारणों को लेकर उसे संदेह है।
विज्ञापन
बच्ची की मौत संदिग्ध हालात में होने की बात कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताई। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस गांव में पहुंची और छानबीन की। फिर पुलिस वहां भी गई, जहां बच्ची को दफनाया गया था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने बच्ची के शव को मिट्टी खोदकर बाहर निकाला। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन