{"_id":"644052134be3204bf70ba8c7","slug":"child-dies-hit-tractor-dehradun-news-c-5-drn1037-135506-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
मां के साथ स्कूल से लौट रहा चार साल का बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि बच्चे की पहचान जिगर पाल पुत्र अर्जुन पाल निवासी बद्रीपुर, गोकुलधाम के रूप में हुई। जिगर पाल पास के एक स्कूल में पढ़ता था। रोजाना करीब एक बजे उसकी मां स्कूल से लेने जाती थी। बुधवार को भी जिगर पाल की मां उसे स्कूल से लेकर वापस लौट रही थी। इसी बीच बच्चा हाथ छुड़ाकर सड़क किनारे आ गया। त्यूलिप फार्म के पास वह तेजी से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां इलाज के दौरान शाम को बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक वाजिद निवासी अकदरपुर, मंगलौर, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।