फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Secretariat New allocation of obligations

मुख्यमंत्री सचिवालय में दायित्वों का नए सिरे आवंटन, यह संभालेंगी अहम जिम्मेदारी

Sat, 26 Jan 2019 08:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jan 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Secretariat New allocation of obligations
trivendra singh rawat

मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात अधिकारियों के बीच कार्यों का नए सिरे से विभाजन कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अहम व नीति कार्य देखेंगे। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी के पास भाजपा के घोषणा पत्र के क्रियान्वयन की अहम जिम्मेदारी होगी। वे मुख्यमंत्री के विधानसभा से संबंधित सभी प्रकरण भी देखेंगी। अधिकारियों के कार्य विभाजन का आवंटन इस प्रकार किया गया है।

विज्ञापन


ओम प्रकाश (अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री): मंत्रिपरिषद  से संबंधित सभी प्रकरण। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा, राज्यसभा और केंद्र सरकार के मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से समन्वय व प्रकरण, अंतरराष्ट्रीय संवाद व सहयोग एवं विभिन्न दूतवासों, न्यायपालिका, मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण व नीतिगत प्रकरण, सभी आवंटित विभागों के मध्य समन्वय व संपूर्ण प्रकरण, वित्त, राजस्व, सचिवालय प्रशासन, खनन, विधि एवं न्याय, संसदीय कार्य एवं विधायी विभाग, वन एवं वन्य जीव एवं पर्यावरण से संबंधित कार्य।
विज्ञापन


राधा रतूड़ी (अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री): विधानसभा से संबंधित सभी प्रकरण, राष्ट्रीय व अंतरराज्यीय विकास परिषद, एवं नीति आयोग से संबंधित मामले, भाजपा के घोषणा पत्र का क्रियान्वय, गृह, कार्मिक, सतर्कता, निर्वाचन, नागरिक उड्डयन, आबकारी, ऊर्जा, औद्योगिक विकास, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से संबंधित प्रकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित सिंह नेगी (सचिव, मुख्यमंत्री):  केंद्र सरकार से समन्वय व बैठकें, मुख्यमंत्री की घोषणाएं, राजभवन से संबंधित सभी मामले, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, नियोजन एवं बाह्य सहायतित परियोजना, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, जलागम प्रबंधन, पुनर्गठन, आवास, राज्य संपत्ति, लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास एवं सूचना विभाग

राधिका झा (अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री):  केंद्र सरकार से समन्वय, प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों का क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली विभागीय एवं जनपदीय बैठकों का एजेंडा व कार्यवृत्त तैयार करना, सीएम मॉनिटरिंग डेशबोर्ड, उद्यान, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, अवस्थापना विकास, परिवहन, उद्योग, पर्यटन, संस्कृति, वित्त, वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबंधन, मनोरंजन कर तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन, जनसेवा एवं प्रशासनिक सुधार

प्रदीप सिंह रावत, (अपर सचिव मुख्यमंत्री): मुख्यमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भाजपा के घोषणा पत्र का क्रियान्वयन, सीएम के विधानसभा क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा और अनुश्रवण, मुख्यमंत्री तथा अपर सचिव, सचिव मुख्यमंत्री द्वारा संदर्भित प्रकरण, मुख्यमंत्री को संबोधित महत्वपूर्ण व गोपनीय डाक का निस्तारण, मुख्य सचिवालय के प्रशासनिक नियंत्रण एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सेवा संबंधी प्रकरण डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट (अपर सचिव मुख्यमंत्री) : राजकीय विभागों की कार्य योजनाएं एवं मुख्यमंत्री के निर्णयों का क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, सीएम की बैठकें व प्रस्तुतीकरण एवं बैक ग्राउंड नोट तैयार करना, मंत्रियों, सांसदों विधायकों व अन्य प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री को प्राप्त होने वाले पत्रों पर कार्यवाही व मानीटरिंग, मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव, सचिव मुख्यमंत्री के संदर्भित प्रकरण, आरडब्ल्यूडी क्षेत्र विकास, ग्रामीण सड़कें, कारागार, ड्रेनेज, चिकित्सा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सामान्य प्रशासन, प्रोटोकाल, शिकायत, बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विकलांग कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास

ये होगा कार्य का तरीका

अपर सचिव प्रदीप रावत अपर मुख्य सचिव को, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट सचिव अमित सिंह नेगी को पत्रावलियां संदर्भित करेंगे। अपर मुख्य सचिव, सचिव की पत्रावलियां सीधे मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करेंगे। जिन विभागों का काम विभागीय प्रमुख की स्थिति में मुख्यमंत्री के साथ तैनात अपर मुख्य सचिव, सचिव, प्रभारी सचिव देख रहे हैं,  उन विभा्गों की विभागीय मंत्री मौजूदगी में पत्रावलियां मुख्यमंत्री को सीधे अपर मुख्य सचिव व सचिव प्रस्तुत करेंगे।

ये होंगे लिंक अधिकारी
अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को परस्पर लिंक अधिकारी बनाया गया है। सचिव अमित सिंह नेगी और राधिका झा को, अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत व मेहरबान सिंह भी परस्पर एक-दूसरे के लिंक अधिकारी होंगे। जो विषय कार्य विभाजन में शामिल नहीं हैं, उन्हें अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश समय-समय पर अधिकारियों को आवंटित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed