फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister flagged off the Lab on Wheels

Dehradun News: मुख्यमंत्री ने लैब ऑन व्हील्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Thu, 29 Jan 2026 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister flagged off the Lab on Wheels
- छात्रों को एआई, कोडिंग व आईओटी व इमर्जिंग टेक में प्रशिक्षण की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन के लिए लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंग बोर्ड) को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह लैब छात्रों को एआई, कोडिंग, आईओटी व अन्य इमर्जिंग टेक क्षेत्रों में कौशल संवर्धन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड से सीखने में सहायता प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, लैब ऑन व्हील्स छात्रों को लर्निंग के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। इंफोसिस स्प्रिंग बोर्ड लैब ऑन व्हील्स आगामी पांच वर्ष तक पूरे राज्य संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करते हुए उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करेगा। लैब ऑन व्हील्स में उपलब्ध हैंड ऑन एवं प्रैक्टिकल्स उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए उपयोगी है। इस मौके पर विधायक सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के अधिकारी एवं इंफोसिस प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed