शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेसियों ने किया लोनिवि मुख्य अभियंता का घेराव
सार
शहर के बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में लोनिवि के मुख्य अभियंता का घेराव कर चेतावनी दी कि जल्द सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। पहले बारिश, फिर स्मार्ट सिटी के कारण खोदाई का बहाना बनाकर जनता को टूटी सड़कों पर चलने को मजबूर किया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद सुमित्रा ध्यानी, संगीता गुप्ता, प्रिया थापा, अनिल बस्नेत, सुमित खन्ना, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र धवन, विजय शाही, प्रमोद गुप्ता, सुल्तान, जगपाल शर्मा, अनुज दत्त शर्मा आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन