{"_id":"68d35428cc563f218802a735","slug":"chief-education-officer-resigns-dissatisfied-with-not-getting-promotion-tehri-news-uttarakhand-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri: पदोन्नति न मिलने से नाराज मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिया इस्तीफा, सेवानिवृत्ति से पहले ही छोड़ी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri: पदोन्नति न मिलने से नाराज मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिया इस्तीफा, सेवानिवृत्ति से पहले ही छोड़ी सेवाएं
Wed, 24 Sep 2025 07:51 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:51 AM IST
सार
पदोन्नति न मिलने से खफा मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया। सेवानिवृत्ति से पहले ही उन्होंने विभागीय सेवाएं छोड़ दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टिहरी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने विभागीय व्यवस्थाओं से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सचिव विद्यालयी शिक्षा को भेजा है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पहले से ही 20 भूस्खलन जोन, अब नए क्षेत्रों ने बढ़ाई चुनौती, राष्ट्रीय राजमार्गों पर 203 चिह्नित
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी सेमवाल ने इस्तीफे में स्पष्ट किया है कि उन्हें पिछले आठ माह से अपर निदेशक पद पर पदोन्नति नहीं दी गई। जिससे वे आहत हैं। सेमवाल जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने विभागीय सेवाओं से त्यागपत्र देकर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन