फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhawla gang rape case: CM Pushkar singh dhami Talk with victim father on phone

छावला सामूहिक दुष्कर्म केस: सीएम धामी ने पीड़िता के पिता से फोन पर की बात, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

Fri, 11 Nov 2022 10:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Nov 2022 10:20 PM IST
सार

उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड की बेटी के आरोपियों को बरी कर दिया था। सर्वोच्च अदालत के फैसले को लेकर दिल्ली से लेकर देहरादून तक प्रतिक्रिया है। राजनीतिक दल भी बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chhawla gang rape case: CM Pushkar singh dhami Talk with victim father on phone
पीड़िता के पिता से फोन पर बात करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के छावला इलाके में हैवानियत की शिकार हुई उत्तराखंड की बेटी के पिता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने उन्हें हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जब भी दिल्ली आएंगे तो उनसे मुलाकात करेंगे।  

विज्ञापन


Uttarakhand: हाईकोर्ट ने अंकिता के माता-पिता को बनाया पक्षकार, पूछा- एसआईटी पर भरोसा क्यों नहीं?
विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड की बेटी के आरोपियों को बरी कर दिया था। सर्वोच्च अदालत के फैसले को लेकर दिल्ली से लेकर देहरादून तक प्रतिक्रिया है। राजनीतिक दल भी बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने को दिवंगत बेटी के पिता से दूरभाष पर बात की और उनका हाल चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि ऐसे समय में हम सब लोग आपके साथ हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उच्चतम न्यायालय में इस प्रकरण को देख रही वकील चारू खन्ना तथा केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी है, न्याय दिलाने के लिये हम हर संभव प्रयास करेंगे। इस मामले में उत्तराखंड सरकार भी आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि जब भी वे दिल्ली आएंगे तो उनसे मुलाकात भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में उन्हें न्याय दिलाने में जो भी मदद होगी, वह की जाएगी। बेटी के पिता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed