फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhath Puja 2025 festival will begin tomorrow with Nahay Khay dehradun News

Chhath Puja 2025: नहाय खाय के साथ आज से शुरू हो जाएगा महापर्व छठ, दून में 23 से अधिक घाटों पर होगी पूजा

Sat, 25 Oct 2025 04:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Oct 2025 04:30 AM IST
सार

छठ महापर्व के पहले दिन शनिवार को नहाय खाय होगा। इसके बाद से ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Chhath Puja 2025 festival will begin tomorrow with Nahay Khay dehradun News
छठ पूजा की तैयारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नहाय खाय के साथ शनिवार से छठ महापर्व शुरू हो जाएगा। साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। इसे लेकर दून में जोर शोर से तैयारी चल रही है। शुक्रवार को दिनभर बाजार गुलजार रहे। बाजार में छठ व्रत और पूजन में इस्तेमाल होने वाले सामानों की खूब खरीदारी की गई। वहीं, घाटों पर भी सजावट का काम शुरू हो गया।

विज्ञापन


दून में 23 से अधिक घाटों पर छठ पूजा होगी। छठ महापर्व के पहले दिन शनिवार को नहाय खाय होगा। इसके बाद से ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाएगा। चार दिन तक छठ पूजा की रस्में होंगी। छठ पूजा के लिए शुक्रवार को दिनभर घाटों पर तैयारी हुई। वहीं, बाजार भी गुलजार रहा।
विज्ञापन


बाजार में बांस की टोकरी, सूप समेत छठ पूजा की अन्य सामग्री की खूब खरीदारी हुई। शहर के झंडा बाजार, निरंजनपुर, सहारनपुर चौक समेत कई जगह बाजार में खरीदारी की गई। छठ घाटों को भी सजाने का काम शुरू हो गया। चंद्रबनी, टपकेश्वर, रायपुर, मालदेवता, प्रेमनगर समेत अन्य कई जगह घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहाय खाय की मान्यता
पहले दिन नहाय खाय के साथ ही व्रत की शुरुआत होती है। इस दिन व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय वाले दिन से ही छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी शुरू कर दी जाती है। व्रती के साथ घर के सदस्य मिलकर इसकी तैयारी करते हैं। छठ का प्रसाद बनाने के लिए चूल्हा और बर्तन बिल्कुल अलग होता है। इसके अलावा व्रती और परिवार के सदस्यों को लहसुन, प्याज इत्यादि खाना वर्जित होता है। नहाय खाय के साथ ही निर्जला व्रत भी शुरू हो जाता है।

Haridwar: महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी पहुंचीं हरिद्वार, हरकी पैड़ी पर किया गंगा स्नान और पूजन

मुख्यमंत्री से दो दिन के अवकाश की मांग
छठ पूजा पर दो दिन सार्वजनिक अवकाश की मांग के लिए बिहारी महासभा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा। अध्यक्ष ललन सिंह और सचिव चंदन झा ने कहा कि छठ पूजा एक महत्वपूर्ण पर्व है। व्रती कठोर अनुष्ठान और उपवास करते हैं। इस त्योहार के महत्व को देखते हुए कई राज्यों में अवकाश की घोषणा की जाती है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी 27 और 28 अक्तूबर को अवकाश की घोषणा की जाए।

छठ पूजा की तिथि
25 अक्तूबर- नहाय खाय
26 अक्तूबर- खरना
27 अक्तूबर- संध्या अर्घ्य
28 अक्तूबर- ऊषा अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed