{"_id":"5dbc10ab8ebc3e016f0b4523","slug":"chhath-puja-2019-public-holiday-on-2nd-november-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: छठ पर्व पर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: छठ पर्व पर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद
Fri, 01 Nov 2019 04:42 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 01 Nov 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड में छठ पर्व पर शनिवार(2 नवंबर) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने इस इस बार सभी विभागों, सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ ही कोषागार व उप कोषागार में भी अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
नामांकन कराने की प्रक्रिया रहेगी जारी
छठ पूजा के चलते आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन हरिद्वार को छोड़कर समस्त जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख एवं उप प्रमुख के पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को इसके निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में इन दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच सरकार की ओर से छठ पूजा के उपलक्ष्य में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
सार्वजनिक अवकाश घोषित होने की वजह से जनपद एवं विकासखंड मुख्यालयों में कोषागार और बैंक बंद रहेंगे। आयोग के सचिव रोशन लाल के मुताबिक बैंक और कोषागार बंद रहने की वजह से नामांकन प्रक्रिया के लिए जनपद एवं विकासखंड मुख्यालयों में शासकीय रसीद-385 की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
ताकि किसी भी प्रत्याशी को नामांकन पत्र प्रस्तुत करने में कोई कठिनाई न हो। आयोग के सचिव के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश के साथ ही समस्त प्रभारी अधिकारियों को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है।