फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhath festival begins today with Nahai Khay

Dehradun News: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का आज से आगाज

Tue, 05 Nov 2024 03:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins today with Nahai Khay
I-दून में 30 से अधिक घाटों पर होगी छठ पूजा, बाजार में दिनभर की गई खरीदारी
विज्ञापन

I
Iनहाय खाय के साथ मंगलवार से चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज होगा। इसे लेकर समितियों ने घाटों पर सफाई से लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। छठ महापर्व को लेकर सोमवार को पूरे दिन बाजार गुलजार रहा। लोगों ने छठ पूजा की सामग्री की खरीदारी की। दून में 30 से अधिक घाटों पर छठ पूजा की जाएगी।I
I
I
Iसोमवार को छठ पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। छठ पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बिहारी महासभा और पूर्वा सांस्कृतिक मंच ने दून में अपने छठ घाटों पर सफाई को अंतिम रूप दिया। पूर्वा सांस्कृतिक मंच के कार्यकर्ता भी डेढ़ दर्जन छठ घाटों की सफाई में लगे रहे। छठ पूजा में नहाय खाय के दिन महिलाएं स्नान के बाद अरहर की दाल, अरवा चावल, लौकी खाकर अपने व्रत की शुरुआत करेंगी। इससे पहले महिलाएं सूर्य देवता का पूजन कर जल अर्पित करेंगी।
विज्ञापन

I
I
I
Iछठ महापर्व में नहाय खाय के दिन से ही व्रतियों के घरों में लहसुन-प्याज के सेवन की सख्त मनाई होती है। दून में टपकेश्वर मंदिर, गूलर घाटी, डाकरा, चंद्रबनी, केशरवाला, ब्रह्मपुरी, पुलिया नंबर-6, हरवंशवाला, सिंघल मंडी, रायपुर सहित 30 से अधिक घाटों पर छठ पूजा होगी। इसे लेकर सोमवार को बाजार में लोगों ने टोकरी, बांस के सूप, ईख, फल-सब्जियां आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I----
I
Iरात में होगी छठ घाटों की निगरानी, सौंपा जिम्मा
I
Iपूर्वा सांस्कृतिक मंच के संस्थापक-महासचिव सुभाष झा ने बताया कि छठ घाटों पर सोमवार की रात से तीन दिनों तक निगरानी की जाएगी। चंद्रबनी छठ घाट के सह प्रभारी अवधेश पंडित, रामाकांत यादव, साधु कुमार, पवन कुमार, जगदानंद झा सहित छह-छह लोगों की टीम को रात में घाटों की निगरानी का जिम्मा दिया गया हैं।
I
I----
I
Iछठ घाटों पर एंबुलेंस और सुरक्षा की मांग
I
Iबिहारी महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर टपकेश्वर महादेव मंदिर, चंद्रबनी मंदिर और प्रेमनगर पुल के नीचे सहित छठ कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही एंबुलेंस और डॉक्टरों की व्यवस्था करने की मांग की है। एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है।

I
I----
I
Iआठ नवंबर को अवकाश घोषित करने की मांग
I
Iबिहारी महासभा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहारी महासभा पिछले 17 साल से छठ पूजा का कार्यक्रम करती आ रही है। उन्होंने महापर्व पर छठ व्रतियों और सरकारी कर्मचारियों की सुविधा के लिए आठ नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।
I
I----
I
Iछठ महापर्व का कार्यक्रम
I
I5 नवंबर- नहाय खाय I
I6 नवंबर- खरना
I
I
I
I7 नवंबर- संध्या अर्घ्य
I
I
I
I8 नवंबर- प्रात: अर्घ्यI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed