फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheque distributed in relatives of policeman

आपदा में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को बांटे चेक

Fri, 19 Jul 2013 09:16 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2013 09:16 AM IST
विज्ञापन
cheque distributed in relatives of policeman

आपदा में शहीद 17 पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक राहत के लिए चेक वितरण के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि शहीदों के परिवारों को सरकार कभी भुलाएगी नहीं, हमेशा उनका साथ दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान हर परिवार को आर्थिक राहत के रूप में 17.5 लाख रुपये का चेक दिया गया।

सरकार को शहीदों के परिजनों की चिंता है
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 16 जून को केदारघाटी में कुदरत के कहर में शहीद हुए 14 पुलिसकर्मियों और वर्ष 2012 में उत्तरकाशी में आई बाढ़ में बहे तीन फायरमैनों के परिवारों को यह राहत दी गई। सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि सरकार को शहीदों के परिजनों की पूरी चिंता है।
विज्ञापन


ऐसे परिवारों के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार की ओर से उठाने की उन्होंने घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को कभी भी कोई दिक्कत हो तो वे बिना किसी संकोच सरकार के पास आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि शहीदों के परिजनों के दुख में पूरा प्रदेश साथ है। इस दौरान पुलिस महानिदेशक सत्यव्रत ने पुलिसकर्मियों द्वारा एक दिन का वेतन देकर जोड़ी गई पचास लाख रुपये की धनराशि आपदा राहत कोष के लिए सीएम को सौंपी। उन्होंने जवानों की शहादत को फोर्स के लिए बड़ी क्षति बताया।

परिजनों को वितरित चेक में दस लाख रुपये राज्य सरकार, पांच लाख रुपये बीएसएफ और ढाई लाख रुपये उत्तराखंड पुलिस की ओर से दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और पीपीएस अधिकारी मौजूद रहे।


आर्थिक राहत को लेकर विवाद भी
एक शहीद के परिजनों में आर्थिक राहत को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है। असल में, एक कांस्टेबल जब पुलिस में भर्ती हुआ था उस समय उसने अपने पिता को नामित किया था। जबकि कुछ समय बाद उसकी शादी हो गई। कांस्टेबल की शहादत के बाद सरकार ने राहत के लिए आवेदन मांगे तो उसकी पत्नी और पिता दोनों ने आवेदन कर दिया। अब पुलिस अधिकारी परिवार से वार्ता कर मामले का हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अभी परिवार को चेक नहीं दिया गया है।

शहीदों के नाम
हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र
कांस्टेबल भगत सिंह
कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
कांस्टेबल नीलिमा यादव
कांस्टेबल कल्पना आर्य
कांस्टेबल शैलबाला
हेड कांस्टेबल भगत सिंह रावत
हेड कांस्टेबल कुंवर सिंह
कांस्टेबल अभिषेक गुडियाल
कांस्टेबल सुबोध उनियाल
कांस्टेबल जगदीश सिंह
कांस्टेबल अनिल सिंह
कांस्टेबल सूरज चंद्र
कांस्टेबल महक सिंह
फायरमैन दीपक कुमार (2012, उत्तरकाशी बाढ़ में शहीद)
फायरमैन बसंत कुकरेती (2012, उत्तरकाशी बाढ़ में शहीद)
फायरमैन प्रेम सिंह (2012, उत्तरकाशी बाढ़ में शहीद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed