{"_id":"6caab0df40adb1f1bcc8ed68b9a715bb","slug":"chennai-express-will-cancel-on-friday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को रद्द रहेगी चेन्नई एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को रद्द रहेगी चेन्नई एक्सप्रेस
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 23 Jul 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से चेन्नई तक जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस (12688) शुक्रवार को रद्द रहेगी। जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन अपने समय पर होता रहेगा।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि भोपाल के पास इटारसी रेलवे स्टेशन के पावर केबिन में आग लगने के कारण कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है, तथा कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इस रूट पर काफी समय से ट्रेन रद्द की जा रही हैं।
विज्ञापन
आजकल वहां पर पावर केबिन का निर्माण चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों ने चेन्नई एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया है वह अपना टिकट का पैसा वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को रायवाला में रेलवे की ओर से निर्माण कार्य के चलते ऋषिकेश और हरिद्वार के मध्य ऋषिकेश एक्सप्रेस और बांदीकुई एक्सप्रेस संचालन रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों ने बस से ऋषिकेश तक का सफर किया। डीएलएस के ढाई घंटे लेट होने से सहारनपुर जाने वाले यात्री परेशान रहे।