फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   checking meat shop license in nainital

नैनीतालः DM ने दिए मीट की दुकानों, बूचड़खानों के लाइसेंस चेक करने के आदेश

Mon, 03 Apr 2017 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Apr 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
checking meat shop license in nainital
meat shop new

नैनीताल डीएम दीपक रावत ने जिले के सभी अधिकारियों को मीट की दुकानों और बूचड़खानों के लाइसेंस चैक करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। दीपक रावत ने कहा ‌कि सिर्फ तय नियमों से ही जिले में मीट की दुकानें और बूचड़खाने संचालित होंगे।

विज्ञापन


यूपी में अवैध बूचड़खानों को लेकर हो रही कार्रवाई के बाद से उत्तराखंड में भी यह मुद्दा जोर पकड़ रहा है। हरिद्वार के लक्सर में तो अवैध बूचड़खानों को बंद कराने को लेकर कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन


हरिद्वार जिले में पिछले दिनों पालिका ने मीट विक्रेताओं को बुलाकर दुकानों पर शीशे लगाने, साफ सफाई रखने समेत कई मानकों का पालन करने के निर्देश जारी किए थे। नगर पालिका का स्लाटर हाउस पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा हुआ है, जिसके पुर्ननिर्माण के लिए पालिका ने टेंडर भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च बीत जाने के बाद सभी मीट विक्रेताओं को नए सिरे से लाइसेंस के लिए आवेदन करना था, लेकिन नगर पालिका को लाइसेंस के लिए एक भी आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हो पाया है। नगर पालिका के ईओ अजहर अली का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पालिका प्रशासन द्वारा मौके पर जाकर मानकों के अनुपालन की पुष्टि होने पर ही लाइसेंस जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed