फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheating and marrying and grabbing jewelery and two and a half lakh rupees

धोखा देकर शादी कर जेवर और ढाई लाख रुपये हड़पे

Sun, 07 Nov 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cheating and marrying and grabbing jewelery and two and a half lakh rupees
देहरादून। बंसत विहार थाने में एक महिला ने पहले पत्नी के रहते हुए पति पर धोखे से शादी करने और जेवर सहित ढ़ाई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के बाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना पुलिस के मुताबिक तहरीर में महिला ने बताया कि उसके पति की पूर्व में मौत हो चुकी थी। उसकी 14 साल की एक पुत्री है। पुत्री की भविष्य के लिए उसने दूसरी शादी करना चाह रही थी। इसके लिए उसने पुर्नविवाह के लिए शादी डॉट कॉम पर अपना बायोडाटा डाला। इसके बाद धमेंद्र निवासी संगम विहार गांधीग्राम ने उसके नंबर पर शादी किया और अपना नाम विशाल गुप्ता बताकर शादी करने की इच्छा जाहिर की। उसने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है। उसके बातों में आकर वह और उसके परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों ने देहरादून में शादी कर ली। शादी के बाद धमेंद्र उन्हें और उसकी बच्ची को गाजियाबाद लेकर चला गया, जहां वह एक किराए के कमरे में रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जब डिलीवरी का समय नजदीक आया तो उसके पति ने कहा वह डिलीवरी देहरादून अपने मायके में ही कराए। वह इसका पूरा खर्चा उठाएगा। बताया कि डिलीवरी से दो माह पूर्व उसके पिता उसको देहरादून ले आए। लेकिन उसे इसी बीच पता चला कि विशाल का असली नाम धर्मेन्द्र है, और वह पहले से ही शादीशुदा व बाल-बच्चेदार है। इसके बाद जब उसने धमेंद्र को यह बात बताई तो उसने देहरादून आने की बात की लेकिन वह नहीं आया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद वह दिल्ली पहुंची और जहां वह रह रहे थे उस कमरे में पहुंची तो कमरा बंद मिला। किसी तरह से उसने आरोपी के ऑफिस और फिर घर का पता ढूंढा। वहां उसे पति के भाई राजू व मनोज मिले। उन्होंने बताया कि हमारा भाई धर्मेन्द्र पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी 10 साल की है। उन्होंने धर्मेन्द्र व उसकी पहली पत्नी को वहां से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके जेवर और करीब ढाई लाख रुपये धमेंद्र ने हड़प लिए हैं। तहरीर के बाद पुलिस ने पति धमेंद्र, भाई राजू, मनोज और उसकी पहली पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed