फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheater arrested by luring online earnings from Chhattisgarh

Dehradun News: ऑनलाइन कमाई का लालच देकर ठगने वाला छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 03:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Cheater arrested by luring online earnings from Chhattisgarh
ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर महिला से 13 लाख रुपये से अधिक ठगने वाले साइबर ठग को एसटीएफ ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि राजधानी के नवादा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पिछले साल 15 दिसंबर को शिकायत की थी। महिला को इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया था। मैसेज में उन्हें विभिन्न टास्क पूरा करने पर ऑनलाइन कमाई का झांसा दिया गया था। महिला इस झांसे में आ गईं और उन्होंने काम करने की हामी भर दी। इसके बाद ठगों ने महिला को टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़ लिया। यहां उन्हें कई टास्क दिए गए जिन्हें पूरा करने पर 150 रुपये प्रति टास्क के हिसाब से भुगतान किया गया। महिला ने कुल मिलाकर पांच हजार रुपये कमा भी लिए। इस तरह महिला को यकीन हो गया कि इस तरह कमाई हो सकती है। साइबर ठगों ने अब महिला से कहा कि उनके छोटे टास्क पूरे हो गए हैं अब बड़े टास्क की बारी है।
विज्ञापन




उन्हें बड़े टास्क देने के लिए कई बार में उनसे पैसे जमा कराए गए। महिला ने लालच में आकर कुल 13 लाख 67 हजार रुपये खातों में जमा कर दिए। टेलीग्राम पर एक महिला ने उनसे बात की जिसने खुद को बाइनेंस (क्रिप्टो एक्सचेंज) कंपनी का रिसेप्सनिस्ट बताया। प्रियंका अरोड़ा नाम की यह महिला बार-बार उनसे बात करती थी, लेकिन पीड़ित महिला अपने पैसे नहीं निकाल पाई। इस पर शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। एसएसपी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पता चला कि जिन खातों में रकम जमा हुई है वे छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे है। बीते 15 दिनों से साइबर थाना और एसटीएफ की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस बीच राजू बाघ भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से मोबाइल, चेकबुक और क्रेडिट कार्ड आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed