फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated of Rs 8.33 lakh on the pretext of earning in YouTube channel like-subscribe

Dehradun: यूट्यूब चैनल लाइक-सब्सक्राइब में कमाई के लालच में ऐसे लुटा दिए 8.33 लाख, पढ़ें और हो जाएं सावधान

Wed, 24 May 2023 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2023 04:03 PM IST
सार

विनीत आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में काम करता है। चार मई को उसके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से एक ओके कॉइन यूट्यूब प्रमोटिंग कंपनी के नाम से मैसेज आया। इसमें फेसबुक, ट्वीटर पर चैनलों को लाइक करने की पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया।

विज्ञापन
Cheated of Rs 8.33 lakh on the pretext of earning in YouTube channel like-subscribe
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्राइब करने में कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने एक और युवक को ठग लिया। ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से उसे मैसेज भेजा और टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ लिया। पहले थोड़ी बहुत कमाई हुई। इसके बाद मोटी कमाई का लालच देकर कई बार अपने खातों में धन जमा कराया। कुल 8.33 लाख रुपये जमा कराने के बाद साइबर ठगों ने संपर्क करना बंद कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामले में विनीत कुमार निवासी गुडंब, सहारनपुर ने पुलिस को शिकायत की है। विनीत आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में काम करता है। चार मई को उसके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से एक ओके कॉइन यूट्यूब प्रमोटिंग कंपनी के नाम से मैसेज आया। इसमें फेसबुक, ट्वीटर पर चैनलों को लाइक करने की पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। इसके बाद उसे पांच मई को एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया गया। इसमें एक रिसेप्शनिस्ट थी और दूसरा ट्यूटर था। इसमें कई लोग अपनी कमाई का स्क्रीन शॉट अपलोड कर रहे थे। यह सब देखकर उसे भी लालच आ गया।
विज्ञापन


शुरुआत में उन्हें 150 और 200 रुपये की कमाई हुई। इसके बाद उन्होंने ओके कॉइन ट्रेडिंग सिस्टम में पैसे निवेश करने को कहा। इस पर विनीत ने 1000 रुपये से शुरूआत की। इसमें 30 फीसदी की वृद्धि से पैसा दिया गया। सात मई को उनसे फिर पैसे जमा कराने को कहा गया। विनीत ने लालच में आकर कभी पांच हजार, 28 हजार, 50 हजार जमा किए। इस तरह कुल आठ लाख 33 हजार रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद न तो पैसा वापस किया और न ही कमाई हुई। अब विनीत को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो रही है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed