{"_id":"6747660c8802f4f9a60a3c10","slug":"cheated-of-rs-50-lakh-in-the-name-of-getting-a-plot-case-filed-against-four-dehradun-news-c-5-1-drn1030-557737-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगे 50 लाख रुपये, चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगे 50 लाख रुपये, चार पर मुकदमा
विज्ञापन
I
II- बिधौली में प्लॉट दिलाने का दिया था झांसा, प्रेमनगर में दर्ज हुआ केस
I
I
I
Iप्लॉट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर दंपती समेत चार के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iकंडोली निवासी राकेश त्यागी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि राजीव त्यागी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें कंडोली में प्लॉट दिखाया था। प्लॉट उन्हें पसंद भी आ गया। राजीव त्यागी, उसकी पत्नी उमा त्यागी निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, ओमदत्त त्यागी निवासी वसुंधरा और मोहित कुमार मलिक निवासी शामली ने उन्हें विश्वास दिलाने के लिए कई तरह के वादे किए। कहा कि यह प्लॉट वे उन्हें केवल आपसी संबंधों के तौर पर दिला रहे हैं। इसमें उनका व्यक्तिगत कोई लाभ नहीं है। इन्हीं सब बातों पर विश्वास करते हुए राकेश त्यागी ने उन्हें कुल 50 लाख रुपये दे दिए।
I
I
I
Iत्यागी ने इनमें से 15 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए। जबकि, 35 लाख रुपये नकद दिए गए। सारी रकम उन्होंने वर्ष 2018 से पहले ही अदा कर दी, लेकिन अब तक उन्हें प्लॉट नहीं दिलाया गया। इसके बाद जब उन्होंने प्लॉट दिलाने के लिए दबाव डाला तो वे मुकर गए। त्यागी ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I