फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CHC doctor and ward boy hand in suppressing medicines in pit Haridwar Uttarakhand news in hindi

Haridwar News: दवाइयां गड्ढे में दबाने के मामले में सीएचसी के डॉक्टर और वार्ड बॉय का निकला हाथ, मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Feb 2023 02:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Feb 2023 02:02 PM IST
सार

बैरागी कैम्प में छह फरवरी की रात बड़ी मात्रा में दवाइयां फेंकी और दबाई गई। मौके मिली कुछ दवाइयां एक्सपायर पाई गई हैं। फेंकी व दबाई गई दवाईयों के बैच का केन्द्रीय औषधि भंडार से मिलान करने पर सामने आया कि अधिकतम दवाइयां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद निर्गत की गई हैं।

विज्ञापन
CHC doctor and ward boy hand in suppressing medicines in pit Haridwar Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में गड्ढा खोदकर सरकारी दवाइयों को दबाने के मामले में बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक और वार्ड बॉय की संलिप्तता सामने आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कनखल थाने में डा. हेमंत आर्य और वार्ड बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बीते तीन दिन पहले बैरागी कैंप में गंगा किनारे भारी मात्रा में दवाइयां फेंकी गई थी जिन्हें जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। इस मामले में नगर निगम के जेसीबी चालक का नाम सामने आने पर नगर आयुक्त ने उसे सस्पेंड कर दिया था। जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी ने इस मामले में कमेटी गठित कर दी थी।
विज्ञापन


गुरुवार को पहले विभाग की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई थी। लेकिन, फिर रात में एसीएमओ की तरफ से बहादराबाद सामुदायिक केंद्र में तैनात डा. हेमंत आर्य और वार्ड बॉय अजय कुमार को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बड़ी मात्रा में दवाइयां फेंकी और दबाई गई
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पंकज जैन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बैरागी कैम्प में छह फरवरी की रात बड़ी मात्रा में दवाइयां फेंकी और दबाई गई। मौके मिली कुछ दवाइयां एक्सपायर पाई गई हैं। जबकि डेट कुछ की एक्सपायरी वर्ष 2023-24 में होगी। ये दवाईयां सरकारी आपूर्ति की हैं, जो एक्सपायर नहीं हुई थी। इनका उपयोग जनहित में किया जाना था। दवाईयों को नियमानुसार निष्प्रयोज्य किया जाना था। लेकिन नहीं किया गया है।

दवाइयों को फेंकने से सरकारी धन की बरबादी हुई है। फेंकी व दबाई गई दवाईयों के बैच का केन्द्रीय औषधि भंडार से मिलान करने पर सामने आया कि अधिकतम दवाइयां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद निर्गत की गई हैं। प्रारम्भिक जांच केंद्र में तैनात दंत चिकित्सक डा. हेमन्त आर्य और वार्ड ब्वाय अजय कुमार की संलिप्तता सामने आई है। क्योंकि उक्त बैच की दवाइयां अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी निर्गत की गई थी।  कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें...Dehradun lathicharge Protest: डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें

..तो इसलिए बुलाया था निगम का चालक
आरोपी डा. हेमंत आर्य नगर निगम में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसीलिए उसने निगम के जेसीबी चालक रवि को बुलाकर गड्ढा खुदवाया। चालक चाहकर भी इस काम को मना नहीं कर पाया। क्योंकि वह अधिकारी के आदेश को न मानता तो उस पर कार्रवाई करवा दी जाती। लेकिन, इस काम को करने के बाद भी चालक फंस गया। अधिकारी की इस करतूत की गाज उस पर भी गिरी। क्योंकि गलत काम में उसने भी साथ दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed