{"_id":"35d283b7bd2ecf2ab48b818ca34a9285","slug":"chattisgarh-sterilization-camp-company-ban-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ भेजी 'जहरीली' दवा बनाने वाली कंपनी बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ भेजी 'जहरीली' दवा बनाने वाली कंपनी बैन
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 04 Dec 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल स्थित टेक्निका लैब एंड फार्मा कंपनी की ओर से छत्तीसगढ़ के नसंबदी कैंप में भेजे गई दवाई के निर्माण पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
सभी उत्पादन एवं स्टॉक की सप्लाई पर रोक
साथ ही रुद्रपुर लैब को भेजे गए दवाई के नमूनों की रिपोर्ट आने तक कंपनी के सभी उत्पादन एवं स्टॉक की सप्लाई पर भी रोक लगा दी गई है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में नसबंदी ऑपरेशन के बाद 21 महिलाओं की मौत हो गई थी। मामले की जांच में महिलाओं को दी गई दवा हरिद्वार के सिडकुल स्थित टेक्निका लैब एंड फार्मा कंपनी से सप्लाई की बात समाने आई थी।
विज्ञापन
इसके बाद 26 नवंबर को दिल्ली की केंद्रीय टीम जांच के लिए हरिद्वार पहुंची थी।
इस दौरान टीम ने फार्मा कंपनी की दवाइयों के 10 नमूने लिए थे, जो दिल्ली की केंद्रीय लैब और रुद्रपुर लैब में भेजे गए थे। मामले की गंभीरता देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने शासन के आदेश पर कंपनी का लाइसेंस निलंबित किया था।
विज्ञापन
जो दवाई छत्तीसगढ़ भेजी गई थी, उसके उत्पादन और सप्लाई पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही रुद्रपुर भेजे गए कंपनी के 10 दवाइयों के नमूने आने तक कंपनी के उत्पादन और माल की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है।
अग्रिम कार्रवाई के लिए लैब से दवाइयों के नमूने की जांच रिपार्ट जल्द से जल्द मांगी गई है।