फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chargesheet filed in uttarakhand against four for harboring terrorist

Uttarakhand News : आतंकी को शरण देने के मामले में चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Wed, 20 Jul 2022 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 12:29 AM IST
सार

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आतंकी सुखप्रीत को जिले में शरण देने में गिरफ्तार केलाखेड़ा निवासी शमशेर सिंह उर्फ  शेरा की खास भूमिका थी।

विज्ञापन
Chargesheet filed in uttarakhand against four for harboring terrorist
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना में हुए बम धमाकों की घटनाओं के मामले में वांछित आतंकी सुखप्रीत उर्फ  सुख को शरण देने वाले चार लोगों के खिलाफ  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। 

विज्ञापन


जनवरी में स्पेशल टास्क फोर्स ने आतंकी सुखप्रीत के जिले में होने की सूचना पर कार्रवाई की थी। इसमें बाजपुर, केलाखेड़ा और रामपुर के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ  चार्जशीट दाखिल करने के तैयारी पिछले सप्ताह से ही चल रही थी। पुलिस का कहना है कि जनवरी में चार दिन तक आतंकी सुखप्रीत ऊधमसिंह नगर जिले में ही था। 
विज्ञापन


पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आतंकी सुखप्रीत को जिले में शरण देने में गिरफ्तार केलाखेड़ा निवासी शमशेर सिंह उर्फ  शेरा की खास भूमिका थी। उसका हाल पता पंजाब के अमृतसर का मिला। एसटीएफ  की जांच में पता चला कि वह कार से सुखप्रीत को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया करता था। सूत्रों का कहना है कि सुखप्रीत 15 से 18 जनवरी के बीच जिले में ही रहा  लेकिन एसटीएफ  को इसकी सूचना समय पर नहीं मिल सकी थी।  अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 अभियुक्तों का विवरण 

  • हरप्रीत सिंह उर्फ  हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखेड़ा, ऊधमसिंह नगर
  • गुरपाल सिंह उर्फ  गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर, यूपी। हाल निवासी संधू ढाबा, बाजपुर
  • अजमेर सिंह उर्फ  लाडी पुत्र स्व. गुरवेल सिंह निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर, ऊधमसिंह नगर
  • शमशेर सिंह उर्फ  शेरा उर्फ  साबी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखेड़ा, जिला ऊधमसिंह नगर। हाल पता-थाना खलचियां, अमृतसर देहाती पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed