फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   chardham yatra update today: yamunotri highway blocked yesterday night

चारधाम यात्रा 2021: देर रात बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे, छह घंटे की मशक्कत के बाद शुरू हुई आवाजाही

Fri, 08 Oct 2021 11:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 08 Oct 2021 11:08 AM IST
सार

इस साल उत्तराखंड में चारधाम के कपाट खुलने के लगभग चार महीने बाद चारधाम यात्रा शुरू हुई है। पहले धामों में भक्तों की एक सीमित संख्या को ही जाने की अनुमति थी, लेकिन अब यह बाध्यता खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन
chardham yatra update today: yamunotri highway blocked yesterday night
कुुछ इस तरह खतरनाक बना है हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुक्रवार को सुचारू है। सीमित संख्या और ई-पास की बाध्यता खत्म होने के बाद अब चारों धाम में अच्छी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अभी तक बाबा केदार के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग से 400 यात्री रवाना हुए हैं।

विज्ञापन


देर रात खुला यमुनोत्री हाईवे
वहीं यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कुथनौर के बीच खनेड़ा पुल के पास गुरुवार रात को बंद हो गया था। जिसे मशीन ऑपरेटरों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू किया। देर रात मार्ग खोला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ यमुनोत्रीधाम जाने आने वाले यात्रियों को काफी असुविधाओ का सामना करना पड़ा। हालांकि हाईवे खोल दिया गया, लेकिन चट्टानी मलबा-बोल्डर गिरने का भय अभी भी बना हुआ है। 
विज्ञापन


ऋषिकेश में 38 वाहनों के ग्रीन कार्ड बने
गुरुवार को चारधाम यात्रा पर जाने वाले 38 वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए। एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने बताया अधिकांश वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों के ग्रीन कार्ड बना दिए हैं। कई वाहन स्वामी अब अपने वाहनों के ग्रीन कार्ड बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब चारधाम में यात्रियों के दर्शन करने की संख्या की बाध्यता खत्म होने के बाद आने दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब असीमित संख्या में चारधाम यात्रा कर सकेंगे तीर्थयात्री

ग्रीन कार्ड बनाने वाले वाहनों की संख्या बढे़गी। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों की भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट चेकिंग की जा रही है। जो टैक्सी चालक निजी कारों से यात्रियों को ढो रहे हैं ऐसी कारों को सीज किया जा रहा है। ओवरलोड सवारी ढोने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।

यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाएं हों चाक चौबंद 

उत्तरकाशी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा से संबंधित विभागों को यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चार धाम से जुड़े विभागों की बैठक ली। डीएम ने यमुनोत्री हाईवे के धरासू-सिल्क्यारा व बड़कोट-जानकीचट्टी सड़क के भूस्खलन जोन पर जेसीबी आदि पर्याप्त संसाधन मौजूद रखने को कहा।

दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रेश बैरियर, पैरापिट लगाने को कहा। पुलिस को चेक पोस्ट पर यात्रियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।

स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के लिए हेली सर्विस के लिए मोबाइल फोन नंबर जारी करने के निर्देश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए। बैठक में एसपी मणिकांत मिश्रा, सीएमओ डॉ. केएस चौहान, एसडीएम चतर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीण कुश, मनोज गुसाईं, देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed