फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra: The doors of Kedarnath Dham will open today, 12 thousand registrations for the first day

चारधाम यात्रा : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Fri, 06 May 2022 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 06:45 AM IST
सार

मंदिर के कपाट सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए हैं जबकि चार तीर्थों में से अंतिम धाम बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोले जाएंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra: The doors of Kedarnath Dham will open today, 12 thousand registrations for the first day
केदारनाथ कपाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज शुक्रवार को विधि विधान से तीर्थयात्रियों के लिए खुल गए हैं। कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह छह बजे शुरू हो गई थी। मंदिर के कपाट सुबह 06 बजकर 26  मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए जबकि चार तीर्थों में से अंतिम धाम बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को तीर्थयात्रियों के लिए खोले जाएंगे।

विज्ञापन


परंपरा के अनुसार भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंच चुकी है। यह दो मई को श्री केदारनाथ के शीतकालीन निवास ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए रवाना हुई थी और केदारनाथ धाम पहुंचने से पहले विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री गौरीमाई मंदिर, फाटा और गौरीकुंड सहित कई पड़ावों पर रुकी थी। केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। 
विज्ञापन


चार मई को बारिश और बर्फबारी के बावजूद मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। दो साल बाद इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। 1,90,000 से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ जाने के लिए 31 मई तक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि केदारनाथ हेली सेवा के लिए पांच जून तक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के लिए 12 हजार पंजीकरण
पहले दिन केदारनाथ जी के दर्शन करने के लिए 12 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण सत्यापन के उपरांत ही तीर्थयात्री दर्शन कर पाएंगे। अभी तक पंजीकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु कर दी गई हैं। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


सरकार की ओर से चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज केदारनाथ जी के बाद आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, जिसके बाद चारधाम यात्रा पहले की तरह संपूर्ण रूप से संचालित हो जाएगी। उत्तराखंड सरकार तीर्थयात्रियों के सर्वोत्तम आतिथ्य की सेवा के लिए तैयार है। -सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed