फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra Route DNB doctors will be deployed on rotation on the Yatra routes Uttarakhand News

Chardham Yatra 2025: डीएनबी डॉक्टरों की रोटेशन पर होगी तैनाती, बोर्ड ने जारी की संपर्क अधिकारियों की सूची

Thu, 17 Apr 2025 11:46 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:46 AM IST
सार

राष्ट्रीय बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों से डॉक्टरों की चारधाम यात्रा में तैनाती को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इससे तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिल सकेगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra Route DNB doctors will be deployed on rotation on the Yatra routes Uttarakhand News
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्गों पर डीएनबी डॉक्टरों (डिप्लोमा ऑफ नेशनल बोर्ड) की रोटेशन पर तैनाती की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय बोर्ड आफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों से संपर्क अधिकारियों की सूची जारी की है।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार और एनबीईएमएस ने मिलकर डीएनबी डॉक्टरों की तैनाती के लिए नई व्यवस्था की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और दुरुस्त बनाने के लिए लगातार सक्रिय हैं।

विज्ञापन


डीएनबी डॉक्टरों की सेवाओं से यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत
एनबीईएमएस ने अपने मान्यता प्राप्त अस्पतालों से डीएनबी डॉक्टरों की यात्रा मार्गों पर तैनाती के लिए सहमति दी है। एनबीईएमएस के अध्यक्ष डॉ. अभिजात सेठ ने चारधाम यात्रा में सेवाएं देने के लिए डीएनबी डॉक्टरों की तैनाती के लिए मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची, उनकी विशेषताओं के साथ संपर्क अधिकारियों का विवरण प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हर यात्री को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएनबी डॉक्टरों की सेवाओं से यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। साथ ही डॉक्टरों को भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सेवाएं देने का अनुभव प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें...Silkyara Tunnel: लंबी स्याह रात का उजियारा...17 दिन में जिदंगी रोशन, 17 माह में बिखेर दिया उजाला

ये संपर्क अधिकारी नामित

राष्ट्रीय बोर्ड आफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने मैक्स अस्पताल से नरेंद्र सिंह रावत, वीसीएसजी राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान एवं एचएनबी बेस टीचिंग हॉस्पिटल श्रीनगर से डॉ. राजेंद्र शर्मा, सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज देहरादून से अरुंधति बोस, द मेडिसिटी हॉस्पिटल रुद्रपुर से फरमान अली, केवीआर हॉस्पिटल काशीपुर से सोम प्रताप सिंह, बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हल्द्वानी से शेखर मंडल,साई हॉस्पिटल हल्द्वानी से विजय लैम्बर्ट, गौतम हॉस्पिटल रुद्रपुर से यवेंद्र कुमार, फुतेला हॉस्पिटल रुद्रपुर से रोहित कपूर को संपर्क अधिकारी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed